By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, 4 स्थलों पर एक साथ 3 वाहनों की चार्जिंग की सुविधाl
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, 4 स्थलों पर एक साथ 3 वाहनों की चार्जिंग की सुविधाl
Latest News

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, 4 स्थलों पर एक साथ 3 वाहनों की चार्जिंग की सुविधाl

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1000980020

रायपुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर शहर के चार स्थलों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है. कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित स्टेशन का आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप भी साथ थे.

इन इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन से चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को राह चलते चार्ज करना आसान है और इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा. मल्टीलेवल पार्किंग में तीन चार्जिंग प्वाइंट होने से न्यूनतम दर पर एक ही समय में एक साथ 3 वाहनों की चार्जिंग की सुविधा मिल रही है. 

1000980020 1

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में किफायती और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिला प्रशासन की ओर से रायपुर शहर के 4 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं. कलेक्टर ने आज कलेक्टोरेट स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचकर नागरिकों को मिल रही सुविधा का विस्तार से जायजा लिया. चार्जिंग स्टेशन में एक साथ 3 चार पहिया वाहनों के चार्जिंग की सुविधा है, जहां पर 45 मिनट से भी कम समय में वाहन की फुल चार्जिंग की व्यवस्था है.बता दें कि इन चार्जिंग स्टेशन की कैपेसिटी 142 (60$60$42) किलोवाट है. सभी फास्ट और एसी चार्जर है. इसके अलावा जयस्तंभ चौक मल्टीलेवल पार्किंग, आईएसबीटी परिसर और नगर निगम मुख्यालय में भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन संचालित है. सभी स्टेशनों पर 3 गन वाले चार्जर स्थापित किए गए हैं. चार्जिंग स्टेशन पर वाहन मालिक से प्रति यूनिट 18 रुपए का शुल्क निर्धारित है.

शहर में 10 नए चार्जिंग स्टेशन की तैयारी

निरीक्षण के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि रायपुर नगर निगम की ओर से इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर शहर में चार्जिंग स्टेशन के 10 नए चार्जिंग नेटवर्क की तैयारी भी की जा चुकी है. इसके तहत सुभाष स्टेडियम, रायपुर स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसर, जवाहर बाजार पार्किंग परिसर, लक्ष्मी कपड़ा मार्केट पंडरी, सेंट्रल लाईब्रेरी के पास, जोन 10 कार्यालय, एलआईसी हाउसिंग शंकर नगर, अनुपम नगर गार्डन, गांधी उद्यान पार्किंग और आमानाका के पास चार्जिंग स्टेशन तैयार हो रहे हैं, जिसकी सुविधा भी इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को शीघ्र मिलेगी.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000979970 सारंगढ़ क्षेत्र में राधेश्याम का जनसंपर्क*आपका आशीर्वाद मांगने आया हु – *राधेश्याम राठिया
Next Article 1000980285 फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्राप्त शिकायतों पर करें त्वरित कार्यवाही – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
Latest News 26 April 2026
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026
राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
Latest News 24 April 2026
धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?