By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्राप्त शिकायतों पर करें त्वरित कार्यवाही – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्राप्त शिकायतों पर करें त्वरित कार्यवाही – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Latest News

फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्राप्त शिकायतों पर करें त्वरित कार्यवाही – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1000980285
SHARE
1000980285
  • सामग्री वाहनों की जांच के समय वैध दस्तावेज के रूप में टैक्स इनवाइस अथवा ई-वे बिल होना जरूरी
  • फ्लाइंग स्क्वायड टीम, जीएसटी एवं स्थैतिक निगरानी दल को कार्यवाही के संबंध में दिया गया प्रशिक्
  • रायगढ़, 28 मार्च 2024: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में आज फ्लाइंग स्क्वायड टीम, जीएसटी एवं स्थैतिक निगरानी टीम को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर गोयल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी हैं। आगामी होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं को लुभाने, प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर सख्ती से कार्यवाही करें। जिसके लिए सभी फ्लाइंग स्क्वायड टीम नियमित कार्यवाही करते हुए रिपोर्टिंग करें। इसके साथ ही मिलने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने सभी टीमों को समन्वय से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसडीएम प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले में निर्वाचन के मद्देनजर कैश, ज्वेलरी, शराब एवं प्रलोभन सामग्रियों का परिवहन हो सकता है, लिहाजा सभी टीमें मुश्तैदी के साथ कार्य करें। इस दौरान उन्होंने जीएसटी विभाग से जिले में स्थित वेयर हाउस, गोडाउन के संबंधित जानकारी लेते हुए गारमेंट्स, किचन सामग्री, स्पोर्ट्स समान के अवैध भंडारण की मौके पर जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्र्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्राज्यीय सीमा से लगा हुआ हैअत: बॉर्डर से किसी भी प्रकार का अवैध शराब परिवहन नहीं होना चाहिए। इसके अलावा शॉपिंग साईट पर नजर रखने एवं बल्क में होने वाले डिलीवरी पर जांच के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों के शंका का समाधान भी किया।जीएसटी अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन में प्रलोभन के लिए दी जाने वाली मुफ्त की वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, किचन समान आदि के परिवहन वाहनों की जांच के समय वैध दस्तावेज के रूप में टैक्स इनवाइस अथवा ई-वे बिल होना आवश्यक हैं। उन्होंने दोनों बिलों के जांच के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में एफएसटी को सी-विजिल के उपयोग करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ ही किए गए कार्यवाही को इएसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) में अपडेट करने के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जांच के फलस्वरूप कैश वस्तुओं के जप्त होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज के साथ कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 21 में उपस्थित होकर अपील प्रस्तुत कर सकते है कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि वाहनों की जांच के दौरान वीडियोग्राफी सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्ति अथवा बड़ी रकम मिलने पर सोर्स की जानकारी ले एवं संदेह होने पर संंबंधित टीम से समन्वय करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजन हेतु एसडीएम की अनुमति अनिवार्य है। फ्लाईंग स्क्वायड टीम ऐसे आयोजन में प्राप्त अनुमति की जांच सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैंकों के क्यूआर लगे कैश वाहनों के मूवमेंट को प्रभावित किए बिना जांच सुनिश्चित किया जाए।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, 4 स्थलों पर एक साथ 3 वाहनों की चार्जिंग की सुविधाl
Next Article 1000980832 माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हुई मौत, मऊ और गाज़ीपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Latest News 15 March 2026
वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News 15 March 2026
निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी!
Latest News 14 March 2026
जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश!
Latest News 14 March 2026
IMG 20260313 WA0193
धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!
Latest News आस्था 13 March 2026
धरमजयगढ़ चैत्र नवरात्रि को लेकर अंबेटिकरा मंदिर समिति की तैयारिया पूर्ण! आस्था के जलेंगे ज्योत! साज सज्जा सहित मेले मे उमड़ेगा जनसैलाब!
Latest News 12 March 2026
रैरुमा चौकी के समीप बाकारुमा में चल रहा हार्ड कोक का काला खेल!
Latest News 12 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?