By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन की अनूठी पहल “अध्यक्ष तुहंर द्वार” शिविर का होगा आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन की अनूठी पहल “अध्यक्ष तुहंर द्वार” शिविर का होगा आयोजन
Latest News

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन की अनूठी पहल “अध्यक्ष तुहंर द्वार” शिविर का होगा आयोजन

Vivek Pandey
Last updated: 18 December 2025 19:13
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003673262

20 से 27 दिसंबर तक वार्ड-वार लगेंगे मांग एवं शिकायत निराकरण शिविर, जनता से सीधा संवाद कर होगा त्वरित समाधान

नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन खुद सुनेंगे वार्डवासियों की समस्याएं

चंद्रपुर:—नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन–प्रशासन को सीधे आम जनता से जोड़ने की दिशा में चंद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की है। नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार “अध्यक्ष तुहंर द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 20 दिसंबर 2025 से होगी और यह अभियान 27 दिसंबर 2025 तक नगर के सभी वार्डों में चलेगा। यह अभिनव पहल नगर पंचायत चंद्रपुर के दूरदर्शी, शिक्षित एवं युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नगरीय निकाय के कामकाज को जनता के द्वार तक ले जाने का प्रयास किया गया है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनता से सीधा संवाद, मौके पर समाधान का प्रयास

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि “अध्यक्ष तुहंर द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक शिविर में नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष स्वयं एवं समस्त पार्षदगण घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी मांगों और शिकायतों को सुनेंगे तथा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा और पारदर्शी संवाद स्थापित करना है, ताकि नगर विकास से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा सके।

मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा फोकस

“अध्यक्ष तुहंर द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल, साफ-सफाई, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिक अपनी मांगों और सुझावों को भी सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख सकेंगे।

शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

20 दिसंबर प्रातः 11 बजे वार्ड क्रमांक 09, स्थान: तुलसी मानस मंच 21 दिसंबर वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12,कुआं चौक, देवांगन मोहल्ला वही 22 दिसंबर वार्ड क्रमांक 07 एवं 08, भारत माता चौक,23 दिसंबर वार्ड क्रमांक 02 एवं 14, मां परमेश्वरी मंच,शशिपुर, 24 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 03 एवं 04, यादव धर्मशाला, नंदसागर तालाब के पास वही 25 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 05 एवं 06, अटल परिसर, पुरानी पानी टंकी 26 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 01 एवं 15, शंकर मंदिर चबूतरा,दरहाघाट एवं 27 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 13, मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर के सामने शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नगरवासियों से सहभागिता की अपील

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर “अध्यक्ष तुहंर द्वार” कार्यक्रम का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखें। नगर पंचायत की इस पहल को लेकर आमजन में उत्साह देखा जा रहा है। नागरिकों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और नगर विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत धरमजयगढ़ में आवास निर्माण को मिली नई गति!
Next Article कापू में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव सहित भाजपा नेता भी हुए शामिल!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?