




धर्मजयगढ़ न्यूज़ –धरमजयगढ़ नगर पंचायत चुनाव मैं भाजपा ने फिर एक बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है।प्रत्याशी अनिल सरकार को बड़ा जनादेश मिला है। अब बारी है नगर पंचायत मै उपाध्यक्ष बनाने की आपको बता दे कि मुख्य रूप से तीन नाम सामने दिखाई दे रहे है। जिसमें प्रथम पंक्ति में शामिल अजय राठिया बताए जा रहे है। वार्ड क्रमांक 13 से विगत तीन चुनाव में दो बार स्वयं जीत दर्ज किए है।जो राठिया कंवर समाज से आते है, नगर पंचायत मै पूर्व मै भी उनकी पत्नी पार्षद के रूप में निर्वाचित हो चुकी है। जो कि भविष्य में धर्मजयगढ़ विधानसभा के लिए विधायक के रूप में एक उभरता हुआ चेहरा भी माना जा रहा है। राठिया कंवर समाज में इनकी एक गहरी पकड़ है।

वही दूसरे प्रबल दावेदार मै जगरनाथ यादव का नाम माना जा रहा है। जो कि पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए है।ओर भाजपा के कर्मठ जनसंघ के जमाने के पुराने कार्यकर्ता है।जहां भाजपा ने उन्हें उनकी भाजपा के लिए लगातार कर्मठता के लिए पार्षद पद दिया है।एक प्रबल दावेदारो मै वे भी प्रमुख रूप से शामिल दिखाई दे रहे है।वही तीसरे नंबर मै बात की जाए तो नगर पंचायत के चुनाव मैं अलग अलग वार्डों से लगातार 05 बार पार्षद रह चुके विजय यादव का नाम दिखता है।

जिनकी पूरे नगर पंचायत के हर वार्डों में एक गहरी पैठ दिखती है।जो कि स्वच्छ छवि रखते है,पूर्व मै भी उपाध्यक्ष रह चुके है ।उनके कार्यकाल को भी लोगो ने सराहा है।बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि पार्टी किसे इस योग्य समझती है मगर इन तीन नामों को लेकर नगर मै चर्चा बना हुआ है।