By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: पीएम श्री सजेस धरमजयगढ़ में एलुमनी मीट का गरिमामय आयोजन हुआ संपन्न!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > पीएम श्री सजेस धरमजयगढ़ में एलुमनी मीट का गरिमामय आयोजन हुआ संपन्न!
Latest News

पीएम श्री सजेस धरमजयगढ़ में एलुमनी मीट का गरिमामय आयोजन हुआ संपन्न!

Vivek Pandey
Last updated: 2 January 2026 21:30
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE


100920

धरमजयगढ़ स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय में दिनांक 02 जनवरी 2026 को एलुमनी मीट का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की ऊँचाइयाँ प्राप्त कर चुके पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ना, उनके अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरणा देना तथा विद्यालय के समग्र विकास हेतु सहयोग को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई।

इस अवसर पर वीजेपी मंडल अध्यक्ष श्री भरत लाल साहू जी,
जिला उपाध्यक्ष श्री गोकुल नारायण यादव जी,
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार जी,
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री शशी पटेल जी,
विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री शिशुपाल गुप्ता जी,
श्रीमती इंदु जेठवानी जी,
श्री अनिल पांडेय जी,
डॉ. खुर्शीद अख्तरी खान जी
श्री मोनू अग्रवाल
श्री रमेश चैनानी जी
एवं नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी पूर्व छात्रों का तिलक, चंदन एवं पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन सत्यजीत एवं अनामिका द्वारा किया गया।

विद्यालय के आदरणीय प्राचार्य श्री एच. यू. खान ने एलुमनी मीट की रूपरेखा, उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदनी महस्के ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान श्री भरत साव, के. पी. गुप्ता एवं श्री शशि पासकली के द्वारा स्काउट-गाइड दीक्षा संस्कार संपन्न कराया गया। इसके पश्चात प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालयीन जीवन की स्मृतियाँ साझा कर भावनात्मक क्षण उत्पन्न किए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों के लिए ससम्मान दोपहर भोज की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के आदरणीय प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अतुल मिश्रा जी ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उनके दायित्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

⸻

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व में पदस्थ लिपिक अनिल चेलक धरे गए रंगे हाथ
Next Article अंबेटिकरा में विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे भूमि पूजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?