By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: गिरफ्तार कारोबारियों ने उगले राज, कई और आरोपियों की तलाश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > गिरफ्तार कारोबारियों ने उगले राज, कई और आरोपियों की तलाश
Latest News

गिरफ्तार कारोबारियों ने उगले राज, कई और आरोपियों की तलाश

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:06
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
image 750x 65b4a5b43aed6 1
SHARE

रायपुर। महादेव सट्टेबाजी मामले में ईडी की गिरफ्त में आए और न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए हवाला कारोबारी नितिन टिबरेवाल और से ईडी को कई अहम जानकारी मिली है। इसके आधार पर सट्टेबाजी से जुड़े तीन और आरोपितों की ईडी तलाश कर रही है। ईडी के जानकार सूत्र बताते हैं कि तीनों आरोपित रायपुर शहर के ही रहने वाले हैं, ये फिलहाल गायब हैं। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि महादेव एप में गिरफ्तार किए गए दोनों हवाला कारोबारियों से पूछताछ हो चुकी है। इस दौरान मिले इनपुट के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। महादेव एप के जरिए अर्जित ब्लैकमनी को खपाने वाले हवाला कारोबारी और कोलकाता के नितिन टिबरेवाल को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है।आनलाइन महादेव बेटिंग एप के जरिए कमाए गए करोड़ों के कालेधन से शेयर खरीदने, दुबई में संपत्ति खरीदने में हवाला कारोबारी नितिन टिबरेवाल से पूछताछ में ईडी को यह जानकारी मिली है कि शहर के तीन लोग महादेव एप की आइडी यहां से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। दरअसल जब ईडी की टीम ने महादेव एप से जुड़े सट्टेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो गिरफ्त से बचने के लिए पहले ये भूमिगत रहे। बाद में स्थिति सामान्य हुई तो यहां से भागकर आसपास के राज्यों में छिपकर काम करने लगे। इन सट्टेबाजों के नाम और ठिकाने ईडी को मिल चुके हैं। लिहाजा जल्द ही इनके पकड़े जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि इन तीनों बड़े सट्टेबाजों में एक महावीरनगर इलाके का कारोबारी है, फिलहाल इसका लोकेशन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ट्रेस हुआ है।

महादेव आनलाइन सट्टेबाजी

महादेव आनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने 19 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इसमें से एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, आरक्षक भीम सिंह, असीम दास और अनिल एवं सुनील दम्मानी जेल भेज गए गए हैं। वहीं सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, विकास छापरिया और सृजन एसोसिएट, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी, रोहित गुलाटी, अनिल, शुभम सोनी को आरोपित बनाया गया है। इन सभी को 24 फरवरी को कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article ओपी चौधरी की बातें कार्यकर्ताओं को है याद , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने वाली बात…
Next Article क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या ! धारदार हथियार से वार कर उतारा गया मौत के घाट ! मातृ शिशु अस्पताल के सामने हुई वारदात ! आरोपी की तलाश में पुलिस…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम लाइट गोल होने से सेवा प्रभावित, उपभोक्ताओं में नाराजगी!
Latest News 11 April 2026
धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा
Latest News 10 April 2026
वन भूमि पट्टे में धान बिक्री पर उठे सवाल, रायगढ़ कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग हुई तेज!
Latest News 8 April 2026
धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Latest News 7 April 2026
सेवा और संवेदना का उत्सव: जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां, पेश की मिसाल!
Latest News 7 April 2026
धरमजयगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी नीरज कोरा निलंबित!
Latest News 7 April 2026
भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ ने स्थापना दिवस के अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन!
Latest News 6 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?