By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही
Latest News

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही

Vivek Pandey
Last updated: 8 May 2026 09:13
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260508 WA0026

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही

खरसिया। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तहसीलदार खरसिया श्री संदीप सिंह राजपूत एवम सीएमओ नीतू अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर-घर पहुंचकर निरीक्षण किया गया एवं उन्हें समझाइश दी गई।

IMG 20260508 WA0025



जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत 43 ऐसे हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिनका आवास 5 से 6 वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुका था, लेकिन आज पर्यंत तक मकान निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। पूर्व में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद 8 हितग्राहियों ने अपने मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

आज अधिकारियों ने शेष हितग्राहियों के घर पहुंचकर उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजना के महत्व से अवगत कराया तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए हितग्राही समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना का लाभ लें।

IMG 20260508 WA0027



मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं जनसंपर्क के माध्यम से हितग्राहियों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

तहसीलदार श्री संदीप सिंह राजपूत ने भी हितग्राहियों से अपील की कि वे शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेते हुए शीघ्र आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करें अथवा यदि उन्हें मकान नहीं बनाना है तो भुगतान कि गई राशि शासन के खाते में जमा करें अन्यथा कुर्की की कार्यवाही कर राशि की वसूली की जाएगी।

इस क्रम में पुरानी बस्ती स्थित हितग्राहीयो के घर निरीक्षण किया गया एवम समझाइश दी गईं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जिला कार्य समिति के सदस्य महेश चैनानी को घरघोड़ा भाजपा मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
Next Article धर्मजयगढ़: संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026
प्रसव पीड़ा से कहरती रही महिला, ग्रामीणों ने खाट के सहारे नदी पार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?