By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: बड़ी खबर: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,करेंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपियों को किया गया जेल दाखिल।
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > बड़ी खबर: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,करेंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपियों को किया गया जेल दाखिल।
Latest News

बड़ी खबर: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,करेंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपियों को किया गया जेल दाखिल।

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:03
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
InShot 20231222 102745946

करेंट से हाथी की मौत मामले में दो आरोपियों को किया गया जेल दाखिल!
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़:- वन विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है की,दिनांक 20.12.23 को धरमजयगढ़ वनमण्डल के बोरो परिक्षेत्र अंतर्गत खम्हार दक्षिण परिसर के जुनापारा बूढ़ा बगीचा नामक स्थान में एक नर हाथी के मृत्यु होने की सूचना मिलने पर तत्काल विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे,जहां पर मृत हाथी को पैरा से ढक्कर छिपाया गया था,जिसे जांच किया गया।

InShot 20231222 102804646

जांच के दौरान हाथी के सूढ़ में विद्युत करेंट से जलने का निशान पाया गया।वहीं घटना स्थल पर ही खूंटा लगाने का गड्ढा पाया गया,जिसमे विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था।पूछताछ के लिए केवल वल्द शोधराम जाति राठिया उम्र 63 वर्ष साकिन कुडेकेला जूना बस्ती हाल मुकाम खम्हार जुनापारा थाना धरमजयगढ़ तहसील धरमजयगढ़ जिला रायगढ़,मोहपाल वल्द साधराम जाति राठिया उम्र 28 साल साकिन खम्हार थाना धरमजयगढ़ को अभिरक्षा में लिया गया।और पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया की,अवैध रूप से जी.आई.तार फैलाकर विद्युत प्रवाहित किया गया था,जिसमे जंगली हाथी चपेट में आ गया एवम उसकी मृत्यु हो गई।आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 02, 09, 39, 49A, 50, 51 अपराध दर्ज किया गया।जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची 1भाग -1का 12B Indian Eliphant (Elephasmaximus) वन्यप्राणी है।
जिसको भारत सरकार ने भारत का राष्ट्रीय विरासत का पशु माना है,एवम अपराधियों को माननीय न्यायिक दंडाधिकारी,न्यायालय घरघोड़ा के समक्ष पेश किया गया और जिला जेल रायगढ़ दाखिल कराया गया है।उक्त आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 8184/10दिनांक 20.12.2023 जारी कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।प्रकरण की जांच कार्यवाही जारी है।।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article किरण सिंह देव होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
Next Article बेजा कब्जा धरियो को हटाने में स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर आखिर क्यों फूल रहे ??तहसीलदार के आदेश के बाद भी अब तक अतिक्रमण हटाने में नाकामयाब रहा प्रशासन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

539686 2
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभबैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा!
Latest News 12 September 2026
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ बैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा,
Latest News 12 September 2026
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभबैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा!
Latest News 12 September 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड से बिछड़ा नन्हा हाथी शावक, वन विभाग की टीम जुटी मिलाने की कोशिश में!
Latest News 11 September 2026
भाजपा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष टार्जन भारती का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ नगर पंचायत के सभागार मनाया गया!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला 13 सितंबर को सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प 13.09 को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?