By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: CM साय और मंत्री OP चौधरी 2 IT कम्पनियों को सौपेंगे बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > CM साय और मंत्री OP चौधरी 2 IT कम्पनियों को सौपेंगे बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Latest News

CM साय और मंत्री OP चौधरी 2 IT कम्पनियों को सौपेंगे बिल्ट-अप एरिया आवंटन आदेश, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1000933398
SHARE
1000933398

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 11 मार्च को दो आईटी कंपनियों को नवा रायपुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 90 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया का आबंटन आदेश सौपेंगे. जहां ये कंपनियां आईटी इकाइयों की स्थापना और संचालन करेंगी.मुख्यमंत्री साय और वित्त मंत्री चौधरी की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में सर्विस सेक्टर उद्योगों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीति और परिस्थितियां समग्र रूप से निर्मित की गई हैं, ताकि आईटी कंपनियां नवा रायपुर में अपनी इकाइयां लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें. छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने के लिए आईटी कंपनियों को आकर्षक दर और शर्तों पर फर्निशड बिल्ट-अप स्पेस आईटी-आईटीज इकाई स्थापित करने के लिए आबंटित किया जा रहा है.प्रदेश में युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय आईटी-आईटीज कंपनियों को प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों से भी जोड़ा जा रहा है. प्राधिकरण द्वारा आईटी-आईटीज कंपनियों में कार्यरत युवाओं को उचित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल से समन्वय भी स्थापित किया गया है.नवा रायपुर अटल नगर, सेक्टर-21 में प्राधिकरण द्वारा बहुमंजिला रिटेल काम्प्लेक्स तथा कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है. इस बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में आईटी-आईटीज कंपनियों को आबंटन के लिए लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप क्षेत्रफल चिन्हांकित किया गया है, जिसमें आईटी-आईटीज संबंधित कार्यालयों के संचालन से लगभग 10,000 कुशल रोजगार अवसरों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजन होगा.प्रथम चरण में प्राधिकरण को 2 कंपनियों मेसर्स स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद और मेसर्स रेडिकल माइंड्स टेक्नॉलाजिस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से आवेदन प्राप्त हुए हैं. दोनों आवेदकों का कुल वार्षिक टर्न ओवर 110 करोड़ रूपए से ऊपर है, जिनमें वर्तमान में लगभग 6,500 कुशल कर्मचारी आईटी-आईटीज संबंधित गतिविधियों में कार्यरत है. आवेदनकर्ताओं द्वारा कुल 90 हजार वर्गफीट के बिल्ट-अप हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 2,200 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा.इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पुनः आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसमें मेसर्स टेल परफारमेंस प्राइवेट लिमिटेड गुरूग्राम एवं मेसर्स एचआरएच नेक्सट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद से आवेदन अपेक्षित है. उक्त कंपनियों द्वारा लगभग 1 लाख 60 हजार वर्गफीट में आईटी-आईटीज इकाइयों के संचालन के लिए आवेदन किए जाने की संभावना है, जिससे लगभग 3,800 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000933367 छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बची 5 लोकसभा सीटों में इन नामों पर बनी सहमति, जल्द हो सकता है ऐलान
Next Article 1000935657 प्रधानमंत्री शक्ति पोषण आहार योजना के तहत शाहपुर में न्यौता भोजन का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?