By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
Latest News

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:04
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
2 2024 01 05T181053.611 1

 

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संबंध में दी गई जानकारी

रायगढ़ टॉप न्यूज 5 जनवरी 2024। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी बैठक में उपस्थित रहे।

कलेक्टर गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 की स्थिति में संपन्न होना है। जिसके तहत एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी से किया जाएगा एवं दावा-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 6 से 22 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। 13 एवं 14 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नाम जोडऩे, संशोधन एवं विलोपन का कार्य होगा। 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगाकलेक्टर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी अंतर्गत 6 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक मतदान केन्द्रों में आवेदन प्राप्त किए जायेंगे। इस दौरान प्रत्येक मतदान केन्द्र में अविहित अधिकारी कार्यालयीन समय पर मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री गोयल द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि वोटर हेल्पलाइन ऐप अथवा https://voterportal.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाईन फॉर्म भर सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल एजेंट से आवश्यक सहयोग लिया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही नहीं की गई है। वर्तमान में जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 1085 मतदान केन्द्रों में ही लोकसभा निर्वाचन 2024 कराया जाना है।

कलेक्टर गोयल ने राजनीतिक दलों को कम वोटिंग प्रतिशत वाले स्थानों की जानकारी देते हुए ऐसे स्थानों से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम विलोपन एवं 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नये मतदाताओं के नाम जुड़वाने में बूथ लेवल एजेंट के सहयोग प्रदान करने की बात कही।

3 2024 01 05T181051.198 1


बैठक में पवन शर्मा, संजू, राजेश पाण्डेय, प्रिंकल दास, विलिस गुप्ता, मनीष पाण्डेय, आशीष शर्मा, अरूण अग्रवाल सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संसदीय क्षेत्र अंतर्गत शामिल है 8 विधानसभा क्षेत्र
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 रायगढ़ है। जिसके अंतर्गत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इनमें रायगढ़ में 4 (लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़), जशपुर में 3 (जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव) तथा सारंगढ़ में 1 (सारंगढ़)शामिल है। संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल 2367 मतदान केन्द्र है। जिसमें रायगढ़ में 1144, जशपुर में 878 तथा सारंगढ़ में 345 मतदान केन्द्र शामिल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज के मधुर वाणी से नव वर्ष के अवसर पर खरसिया में हो रहा भागवत कथा का आयोजन
Next Article ईडी पर हमला डीजीपी गृह सचिव को राज्यपाल ने किया तलब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Latest News 21 July 2026
प्रभावित किसानों ने SECL के सर्वे पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री से चर्चा तक कोई गतिविधि नहीं करने का किया आग्रह!
Latest News 21 July 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026
भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?