By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: तैयारियों का जायजा लेने केआईटी स्ट्रांग रूम पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > तैयारियों का जायजा लेने केआईटी स्ट्रांग रूम पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

तैयारियों का जायजा लेने केआईटी स्ट्रांग रूम पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1000945162
SHARE
1000945162

मतगणना कक्ष व मतदान सामग्री वितरण कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रायगढ़/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल आज रायगढ़ केआईटी कॉलेज स्थित स्ट्राँग रूम के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने निर्वाचन के लिए सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने तैयार किए जा रहे स्ट्राँग रूम का निरीक्षण कर वहां ईवीएम को रखने की व्यवस्था को देखा। इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के सुरक्षा के संबंध में उन्होंने जानकारी लेते हुए पूरे एरिया को सुरक्षित करने के लिए ठोस बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने ईवीएम, सामग्री वितरण के लिए आवश्यक मूवमेंट के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदान पश्चात आने वाली सामग्रियों को रखने संबंधी चर्चा भी की। मौके पर उन्होंने मतगणना कक्ष का भी निरीक्षण किए। उन्होंने मतदान दलों, आरओ, ऑपरेटर एवं पुलिस फोर्स के रुकने के संबंध में चर्चा करते हुए अतिरिक्त कमरों के अलावा आवश्यकतानुसार हॉस्टल के उपयोग के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टॉयलेट, वाशरूम, बिजली के साथ ही कूलर, पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

1000945161


कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान दलों के वाहन पार्किंग के संबंध में जानकारी लेते हुए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ को स्वास्थ्य सुविधा हेतु केआईटी परिसर में चिकित्सा कक्ष बनाने एवं डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Chhattisgarh
Kartikeya Ashok Goel

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जारी की 44.41 लाख स्वेच्छानुदान राशि
Next Article पत्रकारों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान…पढ़े विष्णु देव साय के 5 अहम फैसले
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती, 4 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू!
Latest News 26 April 2026
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
Latest News 26 April 2026
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026
राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
Latest News 24 April 2026
धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?