By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Latest News

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:09
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1000912778

भ्रमण से महिलाओं को मिलता है प्रशिक्षण, बढ़ता है आत्मविश्वास

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं के बस को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर ओडिशा के पुरी जिला के लिए रवाना किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना अन्तर्गत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को शैक्षणिक भ्रमण में पुरी भेजा जा रहा है। भ्रमण में जाने से महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अन्य स्थान जाने से उन्हें प्रशिक्षण मिलता है और दूसरे समूह की महिलाओं से उनका मेलजोल भी होता है। एक तरह से बहुउद्देशीय विकास ही योजना का उद्देश्य है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि यह अच्छी योजना है, उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से आगामी वर्ष में अधिक टारगेट की मांग करने को कहा। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को भ्रमण पर भेजा जा सकें।

1000912779


उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विकासखण्ड के स्व-सहायता समूह की 100 महिलाओं को उड़ीसा राज्य भ्रमण के लिए भेजा गया है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को पुरी जिले के कोणार्क ग्राम स्थित गायत्री जुट कलस्टर उत्पादक समूह का अध्ययन अवलोकन तथा पुरी, भुवनेश्वर का भ्रमण व अवलोकन कराया जाएगा। इस दौरान डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल दांडेकर एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article विधानसभा चुनाव में मिली जवाबदारी के बाद अब लोकसभा रायगढ़ के उम्मीदवार होगे राधेश्याम
Next Article 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?