By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ -कापू रोड निर्माण मे अब तक नहीं मिला मुआवजा पीड़ित भू स्वामी कर सकते है आंदोलन!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ -कापू रोड निर्माण मे अब तक नहीं मिला मुआवजा पीड़ित भू स्वामी कर सकते है आंदोलन!
Latest News

धरमजयगढ़ -कापू रोड निर्माण मे अब तक नहीं मिला मुआवजा पीड़ित भू स्वामी कर सकते है आंदोलन!

Vivek Pandey
Last updated: 19 December 2025 17:04
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003676527

धरमजयगढ़ |
धरमजयगढ़–कापू सड़क परियोजना के लिए नजूल टाउन धरमजयगढ़ में स्थित निजी भूमि का अधिग्रहण किए जाने के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़ित भू-स्वामियों को अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धरमजयगढ़ को आवेदन सौंपकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है,पीड़ित भू-स्वामियों का कहना है कि शासन द्वारा सड़क निर्माण हेतु उनकी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया, सड़क भी बनकर तैयार हो गई, लेकिन मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं की गई। ग्रामीण लगातार एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, परंतु उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है,सबसे गंभीर मामला यह है कि आवेदक कौशल किशोर मिश्रा की वह भूमि, जिस पर सड़क निर्माण किया गया है, उसे भूमि अधिग्रहण सूची में ही शामिल नहीं किया गया, जिससे मुआवजा मिलने में बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है।

1003676530

इन भू-स्वामियों की भूमि अधिग्रहित, पर मुआवजा लंबित

पीड़ितों द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार अधिग्रहित भूमि में निम्न भू-स्वामी शामिल हैं—बिहानू, आशमती, गोतम सिंह, रूपलाल/द्रीपलाल, दिलेश्वर/किरण पटेल, उमेष सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कौशल किशोर मिश्रा एवं देव प्रसाद मिश्रा सहित अन्य। सभी की भूमि सड़क निर्माण में उपयोग हो चुकी है,ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा न मिलने से वे आर्थिक रूप से परेशान हैं और शासन-प्रशासन की उदासीनता से उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया तो वे आगे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग

पीड़ित भू-स्वामियों ने इस मामले की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़ को भी भेजी है और मांग की है कि तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित मुआवजा राशि का भुगतान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेकर पीड़ितों को उनका हक दिलाता है, या फिर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान मे कल दिनांक 20122025 को होगा हिन्दू महासम्मेलन का भव्य आयोजन!हिन्दू सम्मेलन समिति नें सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होने का किया आह्वान!
Next Article भाजपा के सभी मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, किसान मोर्चा में हो रही देरी का कारण, मोर्चा की लोकप्रियता!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Latest News 12 May 2026
दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Latest News 11 May 2026
धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Latest News 10 May 2026
धर्मजयगढ़: संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Latest News 8 May 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही
Latest News 8 May 2026
जिला कार्य समिति के सदस्य महेश चैनानी को घरघोड़ा भाजपा मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
Latest News 8 May 2026
मंडल का प्रभार मिलते ही बाकारुमा प्रभारी गोकुल नारायण यादव कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू आगामी संगठनात्मक मजबूती सहित कई विषय को लेकर की चर्चा!
Latest News 6 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?