By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: स्ट्रांग रूम में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > स्ट्रांग रूम में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात
Latest News

स्ट्रांग रूम में 24 घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 07:53
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
InShot 20231119 153133614

सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को किया गया सील

Contents
3 दिसम्बर को होगी मतगणना3 दिसम्बर को होगी मतगणना

मतदान पश्चात देर रात तक चलता रहा मशीनों को जमा करने का सिलसिला

3 दिसम्बर को होगी मतगणना

रायगढ़/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दूसरे चरण में 17 नवम्बर को जिले के 4 विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात देर रात तक गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज परिसर में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के जमा करने का सिलसिला चलता रहा। तत्पश्चात आज चारों विधानसभाओं के मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया।

InShot 20231119 153110468

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.रूपांजलि कार्तिक, सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री ससीम कुमार बरई, सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री सी.एन.लोंगफाई, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ के लिए विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज रायगढ़ में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहीं स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। सभी विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम सुरक्षा हेतु दरवाजे पर सुरक्षा बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग हेतु कक्ष बनाए गए है। जहां से सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।

3 दिसम्बर को होगी मतगणना

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत 17 नवम्बर को हुए मतदान के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। जो आगामी 3 दिसम्बर को चारों विधानसभाओं के लिए मतगणना की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article लोकतंत्र के इस महापर्व में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा, वही निर्वाचन आयोग ने सभी पोलिंग बूथ में की है विशेष तैयारी
Next Article भगवान सूर्य को अर्घ्य देने सुबह मांड नदी के तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। बैंड बाजे और डीजे के साथ निकले लोग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?