By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को ताख में रखते हुए फर्जी ढंग से अवैध विस्फोट करवा रही धनबादा पावर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को ताख में रखते हुए फर्जी ढंग से अवैध विस्फोट करवा रही धनबादा पावर
Latest News

कलेक्टर द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को ताख में रखते हुए फर्जी ढंग से अवैध विस्फोट करवा रही धनबादा पावर

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 07:52
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
InShot 20231028 150310266 1

धनबादा कंपनी खुलेआम कर रहा फर्जीवाड़ा!
@कलेक्टर द्वारा जारी विस्फोटक अधिनियम आदेश की उड़ा रहे धज्जियां!
@कंपनी की मनमानी से नदियों के अस्तित्व पर भी मंडरा रहा खतरा!

InShot 20231029 094103709 1


विस्फोटक अधिनियम व जिला कलेक्टर रायगढ़ के द्वारा दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के विरुद्ध फर्जी तरीके से कार्य कर रहा है धनबादा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेटलिमिटेड।
नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन द्वारा करोड़ों खर्च कर योजनाओं का लाभ दिया जाता है। मगर धनबाद कंपनी ने तो जीवनदायिनी नदियों को ही मिट्टी से पाटने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।
धरमजयगढ़ —लघु जल विद्युत परियोजना अंतर्गत धरमजयगढ़ तहसील के भालूपखना ग्राम पंचायत के पटवारी हल्का नंबर 30 में स्थित भूमि खसरा नंबर 547, 252, 258 ,257 ,261 ,262 ,338, 343 ,344, 345 एवं 366 कुल खसरा नंबर 11 में 7.5 मेगावाट जल विद्युत परियोजना प्रोजेक्ट के कैनाल निर्माण एवं कंट्रोल ब्लास्टिंग ठेकेदार द्वारा कार्य किए जाने के लिए मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन कंपनी मोहनी जिला सीधी मध्य प्रदेश द्वारा पत्थलगांव के श्री देवनारायण ड्रिलिंग कंपनी जिला जशपुर के माध्यम से कार्य कराए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मगर जब इस संबंध में देवनारायण ड्रिलिंग कंपनी से बात की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार का विस्फोट कार्य किए जाने से साफ इनकार कर दिया। उनके इन बातों से यह स्पष्ट होता है कि कंपनी अति संवेदनशील विस्फोट कार्य में भी मनमानी करते हुए फर्जी ढंग से कार्य कर रही है।जिससे निकट भविष्य आकस्मिक हादसा होने की प्रबल संभावना है,जिसमे कई निर्दोष लोगों की जान माल की हानि हो सकती है।यहां बता दें जिस कंपनी को

InShot 20231029 094444475 1

विस्फोटक अधिनियम के तहत पात्रता है, उसे छोड़कर किसी और से फर्जी ढंग से आवेदक द्वारा इस कार्य को कराया जा रहा है। वहीं इसके पहले भी कई ब्लास्टिंग फर्जी ढंग से वहा किए जा चुके हैं। वही इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, उनके द्वारा बताया गया है कि जल्द इस कार्य को बंद नहीं किया गया, तो वह स्वयं अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर इस फर्जी तरीके से हो रहे विस्फोट कार्य को बंद करवाएंगे। वहीं कंपनी के ऊपर भी सख्त से सख्त कड़ी कार्रवाई करवाए जाने की बात ग्रामीण जनों ने कही है। जिसकी लिखित शिकायत कलेक्टर रायगढ़ विस्फोटक नियंत्रक आगरा व रायपुर के से भी की गई है।

InShot 20231028 150007833 1


वही संबंधित थाने में भी एक लिखित शिकायत सूचना दी गई है। कंपनी के द्वारा कराया जा रहे इस फर्जी विस्फोट कार्य से ग्रामीणों में भी एक भय का माहौल व्याप्त है।वहीं दूसरी ओर मिट्टियों को खोद कर नदियों तक पाट दिया गया है,ये सब कार्य धनबादा कंपनी के संचालक मुरली कृष्णा,लाजनिंग हेड रोहित श्रीवास्तव जिनका की साइड पर कभी अता पता नहीं रहता,और उनके प्लांट मैनेजर साउथ इंडियन एसैय्या इंजीनियर सुनील चौधरी,कमलजीत सिंह, की देखरेख में हो रहा है। वही चट्टान को फोड़ने के लिए खाइनुमा कई बड़े गड्ढे भी किए गए हैं।इस धनबादा कंपनी में इतना कुछ फर्जीवाड़ा होने के बावजूद कंपनी के सभी जिम्मेदार अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं।।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article विस्फोटक अधिनियम व जिला कलेक्टर रायगढ़ के द्वारा दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के विरुद्ध फर्जी तरीके से कार्य कर रहा धनबादा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेटलिमिटेड नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए शासन द्वारा करोड़ों योजनाओं का लाभ दिया जाता है मगर धनबाद कंपनी ने नदियों को मिट्टी से ही पाट दिया
Next Article धरमजयगढ़ कांग्रेस पार्टी ने आज किया अपने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन विधायक लालजीत सहित सैकड़ों की तादाद मैं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?