By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ वन मंडल में वन्य जीव के प्रबंधन संरक्षण एवं हाथियों से सुरक्षा विषय पर क्षमता विकास प्रशिक्षण हुआ संपन्न!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ वन मंडल में वन्य जीव के प्रबंधन संरक्षण एवं हाथियों से सुरक्षा विषय पर क्षमता विकास प्रशिक्षण हुआ संपन्न!
Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में वन्य जीव के प्रबंधन संरक्षण एवं हाथियों से सुरक्षा विषय पर क्षमता विकास प्रशिक्षण हुआ संपन्न!

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1000880998
SHARE
1000880998

धरमजयगढ़: फरवरी को काष्ठागार डिपो धरमजयगढ़ में जंगली हाथी एवं अन्य वन्य जीव के प्रबंधन,उनके संरक्षण एवं हाथियों से सुरक्षा के उपाय आदि विषयों पर क्षमता विकास प्रशिक्षण व वन्यजीव संवेदनशीलता,वनों को आग से बचाने उपाय,संकल्प पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।कार्यशाला में वन परिक्षेत्र धरमजयगढ़ और छाल परिक्षेत्र के सरपंच,कोटवार,वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष,हाथी ट्रेकर,हाथी मित्र दल,पत्रकार साथी,विद्युत विभाग के कर्मचारी,तहसीलदार धरमजयगढ़,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा प्रशिक्षक के रूप में प्रभात दुबे,मंसूर खान मौजूद रहे।कार्यशाला में हाथी का प्राकृतिक इतिहास,उसका व्यवहार,नर मादा हाथी की पहचान,मानव व हाथी द्वंद को कम करने के उपाय आदि पर प्रोजेक्टर से प्रेजेंटेशन एवं वन विभाग द्वारा बनाए गए एक फिल्म के माध्यम से किस तरह हाथी को अपना साथी मानकर उनके साथ सहजीविता दिखाते हुए हाथी और मानव के बीच द्वंद को कम किया जा सकता है,इस पर चर्चा हुआ।साथ ही हाथी और वन्यजीवों की सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है,इस पर विशेष बल दिया गया।
तहसीलदार भोज राम डहरिया ने बताया की अतिक्रमण कैसे हाथी के रहवास के विनाश का कारण बन रहा है।बिजली विभाग द्वारा अवैध करेंट फंदा से जंगली जानवरों तथा इंसानों की मृत्यु हो रही है,इस पर प्रकाश डाला गया और ऐसा नहीं करने कहा गया,साथ ही बिजली अधिनियम 2003 के तहत सजा प्रावधानों के बारे में बताया गया।

1000880999


प्रशिक्षक मंसूर खान ने छोटे छोटे तरीके से कैसे हाथी से बचा जा सके,इस पर चर्चा किया गया।वहीं गणेश राम बेहरा उप सरपंच गेरसा ने एक जनप्रतिनिधि के बतौर जंगल में अवैध शिकार को रोकने कैसे वन विभाग की सहायता कर सकते हैं,इस विषय पर कार्यशाला में उपस्थित सरपंचों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित उमा शंकर जांगड़े वन प्रबंधन समितिअध्यक्ष कांसाबहार ने बताया कि वन विभाग के साथ मिलकर हम इस हाथी मानव द्वंद की समस्या को कम कर सकते हैं।स्थानीय पत्रकार सजल मधु,असलम खान,गुरुचरण राजपूत,विवेक पांडे ने भी हाथियों की मृत्यु एवं जनहानि को रोकने हेतु वन विभाग का साथ देने अपील किया।सरपंच नागदरहा ने बताया की ग्राम सभा की बैठक में जंगल के आग और अवैध शिकार के बारे में चर्चा करेंगे ऐसा संकल्प लिया।समाजसेवी केंदाराम बिरहोर खलबोरा द्वारा बताया गया की जंगल की नुकसानी हम खुद कर रहें हैं,इस पर हम सबको सोचने की जरूरत है।वन विभाग के टीपी डनसेना ,सुखदेव राठिया डिप्टी रेंजर द्वय ने उपस्थित लोगों से जंगल में आग न लगाने साथ ही अवैध शिकार को रोकने हेतु वन विभाग को आवश्यक सहायता के लिए अपील किया।

1000879372


उप वनमण्डलाधिकारी धरमजयगढ़ पर्यावरण प्रेमी बालगोविंद साहू ने भी अपने स्तर से अलग अलग तरीकों से कार्यशाला में मौजूद लोगों को वन्यप्राणियो के प्रति संवेदनशील होने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में एम एल सीदार उप वनमण्डलाधिकारी लैलूंगा द्वारा कार्यशाला में आए हुए समस्त लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला की समाप्ति की गई।।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000880734 बाकरुमा किसानों ने भारत माला परियोजना का कार्य करवाया बंद
Next Article धरमजयगढ़ में दिव्यांग बच्चों का आंकलन शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?