By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अच्छे से करें मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण, होगा निर्वाचन कार्य आसान-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अच्छे से करें मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण, होगा निर्वाचन कार्य आसान-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

अच्छे से करें मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण, होगा निर्वाचन कार्य आसान-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1001073711

नटवर स्कूल में चल रहे मतदान दल के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रायगढ़/ सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.अंशज सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आज नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चल रहे जिला स्तरीय मतदान दलों के तृतीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सभी प्रक्रिया का अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं पर्याप्त हैण्डऑन प्रेक्टिस करें जिससे निर्वाचन कार्य आसान होगा।

Contents
नटवर स्कूल में चल रहे मतदान दल के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षणसामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर पहुंचे सुविधा केन्द्र, ली जानकारी
1001073710


उल्लेखनीय है कि नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रायगढ़ विधानसभा के क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 को जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, नायब तहसीलदार श्री गिरीश निम्बालकर, बीईओ श्री शैलेश देवांगन उपस्थित रहे।

1001073709


कलेक्टर श्री गोयल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा की दल के सभी सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया की भलीभांति जानकारी होना चाहिए, ताकि गलती की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि मॉकपोल के पश्चात सीआरसी करना तथा निर्वाचन समाप्त होने के पश्चात क्लोज करना ना भूले, यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर समय का विशेष ध्यान रखा जाए, सभी दल सुनिश्चित करें कि वास्तविक मतदान 7 बजे से प्रारंभ हो जाए। उन्होंने मशीनों की सुरक्षा के संबंध में कहा की ईवीएम मशीनों में सबसे संवेदनशील वीवीपैट मशीन है, मतदान दिवस पर वीवीपैट को कमरे में रखने के पूर्व लाईट और सूर्य की रोशनी का बेहतर अवलोकन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर 543 मतदान केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
कलेक्टर श्री गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा की ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर मतदान दलों को मेडिकल किट के साथ ही मतदान केंद्रों में कूलर, पेयजल एवं शेड की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से चैलेंज वोट, मशीनों के फिटिंग, रिप्लेस, सीलिंग, मॉक पोल, मतदान समय, टेस्ट वोट, सीआरसी जैसे मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर सभी समय का ध्यान रखते हुए वोटिंग कार्य तेजी से करेंगे ताकि भीड़ की स्थिति से निपटते हुए नियत समय में शत-प्रतिशत मतदान किया जा सके। उन्होंने मतदान दलों को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद सभी दल सुरक्षित मतदान केन्द्र तक पहुंचे।

1001073712

सामान्य प्रेक्षक एवं कलेक्टर पहुंचे सुविधा केन्द्र, ली जानकारी

सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.अंशज सिंह एवं कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज सृजन सभाकक्ष में बनाये गये सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सुविधा एवं सूचना के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उन्होंने पंजी संधारण का अवलोकन किया एवं मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल ऑफिसर डाकमत पत्र श्री महेश शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल की स्थिति में 359 अधिकारी-कर्मचारी मतदान कर चुके है। साथ ही 800 से अधिक वोटरों को मतदान तिथि के संबंध में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मतदान कार्य में संलग्न 5200 कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी)भी जारी किया गया है। जो मतदान दिवस 7 मई को मतदान केन्द्र पर ईवीएम, वीवीपैट द्वारा मतदान करेंगे। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article भीषण गर्मी के बीच लोगो को नहीं मिल रहा पानी ,मोहल्ले मैं मचा हाहाकार करोड़ों रुपया खर्च होने के बाद भी p.h.e. विभाग का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पड़ा अधूरा
Next Article रायगढ़ लोकसभा से भाजपा के प्रभारी लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सिसरिंगा और लक्ष्मी नगर ग्राम में उरांव समाज के सम्मेलन में लिया हिस्सा।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?