By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: विकासखंड स्रोत समन्वयक के सेवानिवृत होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > विकासखंड स्रोत समन्वयक के सेवानिवृत होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन
Latest News

विकासखंड स्रोत समन्वयक के सेवानिवृत होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:06
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
Screenshot 2024 01 31 20 07 31 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7


धरमजयगढ़। बीआरसी कार्यालय में बड़े ही गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विकासखंड स्रोत समन्वयक नीलांबर प्रसाद बिशी के सेवानिवृत होने पर विदाई एवं सम्मान किया गया। समारोह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ डिगेश पटेल ने बिशी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यों में इनका विशेष सहयोग मिला। शासकीय ड्यूटी के दौरान परिवार एवं समाज के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। अब इनके अनुभवों का परिवार एवं समाज को लाभ मिलेगा।

Screenshot 2024 01 31 20 07 31 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1

समारोह में शामिल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए बिशी कभी विवादास्पद नहीं रहे। सेवानिवृत के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, सेवा क्षेत्र के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बड़ कर कार्य कर सकते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिशी सर का जीवन स्वस्थ एवं मस्त रहे। समारोह में अनेक प्राचार्यों ने नीलांबर प्रसाद के साथ किए हुए कार्यों को याद किया। खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर सारथी ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए आगे भी प्रेरणा और मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया। सम्मान समारोह से अभिभूत नीलांबर प्रसाद ने सभी अधिकारियों, सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा कार्यकाल जो निर्विवाद रूप से पूर्ण हुआ उसमें आप सभी का सुझाव एवं सहयोग का विशेष योगदान रहा है। बता दें कि नीलांबर प्रसाद ग्राम मेडरमार में जन्मे पले बढ़े एवं धरमजयगढ़ से ही शिक्षा प्राप्त किए। 1982 में शिक्षक के रूप में कटघोरा क्षेत्र में पहली नियुक्ति हुई। जिसके बाद पदोन्नति होने के बाद धरमजयगढ़ के खम्हार में पदस्थ रहे। वहीं 2016 से विकासखंड स्रोत समन्यवक के पद कार्य करते हुए 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत हुए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article भेड्रा पंचायत के शासकीय भूमि की कब्जा पर लगी मुहर।( वन महकमा के साठ ~ गाँठ से हो रहा था अवैध कब्जा)
Next Article साय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला : महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण दर 5500 रुपए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

539686 2
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभबैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा!
Latest News 12 September 2026
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ बैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा,
Latest News 12 September 2026
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभबैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा!
Latest News 12 September 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड से बिछड़ा नन्हा हाथी शावक, वन विभाग की टीम जुटी मिलाने की कोशिश में!
Latest News 11 September 2026
भाजपा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष टार्जन भारती का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ नगर पंचायत के सभागार मनाया गया!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला 13 सितंबर को सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प 13.09 को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?