By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: रायपुर में किसान महासम्मेलन 9 मार्च को, प्रदेशभर से जुटेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा किसान
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > रायपुर में किसान महासम्मेलन 9 मार्च को, प्रदेशभर से जुटेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा किसान
Latest News

रायपुर में किसान महासम्मेलन 9 मार्च को, प्रदेशभर से जुटेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा किसान

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:57
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
image 2024 03 07T224402.166 1 1024x576 1
SHARE
image 2024 03 07T224402.166 1 1024x576 1

रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले 9 मार्च को किसान महासम्मेलन को लेकर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर और भाजपा ग्रामीण की गुरुवार को एकात्म परिसर में बैठक हुई. इस बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और बूथ के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है. पीएम मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं.भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है. साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे. तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रेक्टर,बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4000 किसानों को लेकर आएंगे. साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे.भाजपा किसान मोर्चा रायपुर और भाजपा ग्रामीण की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी अशोक पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह,गौरीशंकर श्रीवास, परदेशी राम साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, अशोक बजाज, आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय, संजय ढीढी, द्वारिकेश पांडे , आलोक ठाकुर, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल कमलेश सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के प्राचीन भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण पर कल किया जाएगा विशेष पूजन पाठ
Next Article MAHADEV 1024x576 1 महादेव ऐप से जुड़े गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार, किराए के मकान से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?