



धर्मजयगढ़ न्यूज़ —-बीते दिनों नगर पंचायत धर्मजयगढ़ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर अनिल सरकार भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे।जहां उन्होंने लगभग कांग्रेस प्रत्याशी को 2500 से अधिक मतो से पराजित किया वहीं कुल 15 वार्डों में भाजपा ने 10 वार्डों में विजय हासिल की है।चार वार्डो में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वही एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आई है ,इसके बाद पूरा धर्मजयगढ़ का वातावरण भाजपा मय हो गया है नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था, जिससे भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए, इसके बाद से शहर में कांग्रेस के पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं आज इस अटकलें पर विराम लग गई। कांग्रेस के चारों पार्षद एक साथ भाजपा में शामिल हो गए, बताया जा रहा है कि कांग्रेस के चारों पार्षद रायगढ़ पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, जिससे अब धर्मजयगढ़ नगर पंचायत पूरा भगवा मय हो गया है। एक सीट पर जो निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आई है उसे भी लोग भाजपा का ही मानने लगे हैं, नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में अब विपक्ष शून्य पर है। देखना होगा कि अब पूरा भाजपा मय होने के बाद नगर पंचायत में किस तरह का विकास हो पाता है क्योंकि अटल जी ने कहा था एक मजबूत लोकतंत्र को चलाने के लिए मौजूद विपक्ष का होना भी जरूरी है। लेकिन नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में अब विपक्ष नहीं होने के कारण किस तरह विकास होगा यह आने वाले समय में ही पता चल सकेगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मजयगढ़ के नए अध्यक्ष भरत लाल साहू के बनने के बाद से ही इस क्षेत्र के सभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला है।नगर पंचायत के इन चार कांग्रेसी पार्षदों के भाजपा प्रवेश में भी मंडल अध्यक्ष का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हो. स.