By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिलें
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिलें
Latest News

धरमजयगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिलें

Vivek Pandey
Last updated: 14 July 2026 09:46
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260713 WA0100 1


धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल वितरण योजना’ के अंतर्गत स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, धरमजयगढ़ में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा शासकीय स्कूल की छात्राओं को मुख्यमंत्री साइकिल का वितरण किया गया।

IMG 20260713 WA0185


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भरत लाल साहू, और नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री जगरनाथ यादव उपस्थित रहे।
इन जनप्रतितिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
साइकिल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में:
श्री अजय राठिया (पार्षद)
श्री तपन बद्र (पार्षद)
श्री टारजन भारती (पार्षद)
श्री नरेश राठिया (पार्षद)
श्री जगदीश सरकार (मंडल महामंत्री)
सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।
शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना दूर-दराज से आने वाली छात्राओं के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। इससे न सिर्फ उनका समय बचेगा, बल्कि उच्च शिक्षा के प्रति उनका रुझान और बढ़ेगा। मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
निःशुल्क साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने शासन और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में भाजपा मंडल की मासिक बैठक 14 जुलाई को, संगठनात्मक गतिविधियों पर होगी चर्चा!
Next Article धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा में संगठन को धार देने की कवायद, अध्यक्ष भरत लाल साहू के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Latest News 27 August 2026
धर्मजयगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित आशीष विश्वास बनाए गए अध्यक्ष!
Latest News 26 August 2026
धरमजयगढ़ नगर विकास के लिए करोड़ों रुपये की ई-निविदा जारी, विकास कार्यों में नहीं होंगी कोई कमी : अनिल सरकार
Latest News 26 August 2026
धरमजयगढ़ में नि:शुल्क स्त्री रोग जांच एवं परामर्श शिविर 30 अगस्त को जयेश मेडिकल मे!
Latest News 26 August 2026
धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Latest News 25 August 2026
धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?