By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: देश के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना महत्वपूर्ण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > देश के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना महत्वपूर्ण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

देश के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना महत्वपूर्ण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:09
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1001269451

6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना, रायगढ़ में आयोजित हुआ शाला प्रवेशोत्सव एवं सम्मान समारोह

रायगढ़ / कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मुख्य आतिथ्य में आज 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना, रायगढ़ के आदर्श वंदना विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने नन्हे नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया।

1001269452


आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उन्हें हर प्रकार से अच्छी शिक्षा प्रदान करना आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जो भविष्य में देश के विकास में अपना योगदान देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। शाला प्रवेश उत्सव हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जैसे एक मंदिर का कपाट खुलते हैं, यह भी शिक्षा का मंदिर है। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने अपने जीवन में जो करना था, वह कर लिया एवं जो करेंगे वह कर भी सकते हैं, लेकिन आपके बुढ़ापे का भविष्य बच्चे हैं, जो उनकी शिक्षा पर निर्भर करता है। हम शिक्षा में आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि भारत जानता है कि शिक्षा का क्या महत्व है और शिक्षा का हर समाज में महत्व होता है। सेना के साथ देश का हर व्यक्ति, युवा देश को सुरक्षित और मजबूत करता है। जिसके योगदान से देश का विकास और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

1001269454


कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आजादी के बाद हमारे पूर्वजों ने इतनी मेहनत कि जिससे देश मजबूत है, हमें भी अपने देश के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के माध्यम से मजबूत करना है। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके पास एक स्किल है, जिसके माध्यम से शिक्षा में आप सहयोग प्रदान कर सकते है। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

1001269455


एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने कहा कि मैं स्वयं बहुत सारे बटालियन से जुड़ा रहा, लेकिन 6 वीं बटालियन के द्वारा जिस प्रकार से नियमित कार्यक्रम किए जा रहे है, यह सराहनीय है। स्कूल में उच्च दर्जे की शिक्षा प्रदान की जा रही है। जो बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के कार्यक्रम से बच्चों के साथ ही अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन हुआ है। इस दौरान शाला के बच्चों ने स्वागत नृत्य और योग की सुंदर प्रस्तुति दी। जिनमें आव्या द्विवेदी एवं ग्रुप द्वारा डांस की प्रस्तुति, ओजस ग्रुप द्वारा योगा तथा अनंता पाण्डेय ग्रुप द्वारा कथक की प्रस्तुति दी गई। जिसका कलेक्टर श्री गोयल एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने सराहना भी की।

1001269453


इस अवसर पर उप सेनानी श्रीमती सुरेशा चौबे, डॉ.गौतम शर्मा, श्रीमती अनिता कपूर, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती राजकुमारी विजया लक्ष्मी, श्रीमती अंकिता मुदलियार, श्रीमती राजश्री झा, श्रीमती मनीषा दुबे, श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती नीतू अग्रवाल, श्री प्रहलाद तिवारी, श्री विकास पटेल, श्री नवल किशोर साहू, श्री ब्रजेश तिवारी, श्री रामचंद्र शर्मा, श्री अयोध्या नाथ चौबे, डॉ.राजू अग्रवाल सहित बटालियन के सेनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

1001269456
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article स्कूली बच्चों सहित शिक्षको को हो रही भारी परेशानी, हो सकती है बड़ी दुर्घटना ,सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही खेल मैदान हुआ जलमग्न स्थानीय प्रशासन नही दे रहा इस ओर ध्यान।।
Next Article एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) द्वारा किया गया वृक्षारोपण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?