By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम संपन्नभव्य कलश-शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरक उद्बोधन रहे आकर्षण
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम संपन्नभव्य कलश-शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरक उद्बोधन रहे आकर्षण
Latest News

धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम संपन्नभव्य कलश-शोभायात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरक उद्बोधन रहे आकर्षण

Vivek Pandey
Last updated: 21 December 2025 10:45
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
89626


धरमजयगढ़—–
विशाल हिन्दू सम्मेलन समिति रायगढ़, मंडल धरमजयगढ़ के तत्वाधान में आज शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को धरमजयगढ़ में विराट हिन्दू समागम का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व धरमजयगढ़ मंडल के समस्त ग्राम एवं नगर के सनातनी हिन्दू बंधु-भगिनियों द्वारा गायत्री मंदिर प्रांगण से कलश एवं वेद–पुराणों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान स्थित दुर्गा पंडाल में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हुए ग्राम से पधारी बहनों द्वारा सुवा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में अतिथियों का विधिवत परिचय एवं स्वागत किया गया, साथ ही विभिन्न समाजों से पधारे प्रमुख जनों का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम मंदिर, खरसिया के पीठाधीश्वर महंत श्री त्रिवेणीदास जी ने हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य, हिन्दू समाज की वर्तमान चुनौतियाँ एवं उनके समाधान पर ओजस्वी और प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
इसके पश्चात गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, जिला रायगढ़ के प्रमुख एवं जेएसपीएल के जनरल मैनेजर श्री संजय गौतम जी ने “हिन्दू समाज एवं आदर्श हिन्दू परिवार” विषय पर अपने विचार रखते हुए पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री हेमंत साहू जी (संगठन मंत्री, संस्कृत भारती, छत्तीसगढ़) ने हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य, हिन्दू समाज के संगठन की समाज के संगठन की आवश्यकता एवं हिंदुत्व की परिभाषा पर विस्तार से सारगर्भित उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री राजकुमार मिश्रा जी ने भारत में चल रहे हिन्दू विरोधी षड्यंत्रों, समाज को जाति-पांति में बाँटने वाले तत्वों से सतर्क रहने का आह्वान किया तथा अपनी भूमि, परिवार, धर्म और भविष्य की सुरक्षा हेतु संगठित हिन्दू, समर्थ भारत की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी सहयोगियों, अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंच पर विशेष रूप से सह प्रांत घोष प्रमुख श्री पंचूराम माली जी, माननीय खंड संघचालक श्री हरिराम राठिया जी, विभाग सेवा प्रमुख एवं धरमजयगढ़ खंड पालक श्री तरुण थवाईत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारत माता की आरती संपन्न हुई। तत्पश्चात समिति द्वारा समस्त उपस्थित सनातनी बंधु-भगिनियों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article भाजपा के सभी मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, किसान मोर्चा में हो रही देरी का कारण, मोर्चा की लोकप्रियता!
Next Article वन मंडल धरमजयगढ़ के बाकारुमा रेंज मे बीड गार्ड के संरक्षण में जंगलों की हुई अवैध कटाई ग्रामीणों ने लगाया बीड गार्ड के ऊपर गंभीर आरोप! वन मंडलाधिकारी को पत्र लिख कड़ी कार्यवाही करने की-की मांग!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, खाद्य सचिव ने की अफवाहों से बचने की अपील
Latest News 14 May 2026
वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Latest News 12 May 2026
दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Latest News 11 May 2026
धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Latest News 10 May 2026
धर्मजयगढ़: संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Latest News 8 May 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही
Latest News 8 May 2026
जिला कार्य समिति के सदस्य महेश चैनानी को घरघोड़ा भाजपा मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
Latest News 8 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?