By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: समर कैंप के अंतिम दिन क्विज कॉम्पिटिशन में हायर सेकेंडरी स्कूल जूटमिल ने मारी बाजी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > समर कैंप के अंतिम दिन क्विज कॉम्पिटिशन में हायर सेकेंडरी स्कूल जूटमिल ने मारी बाजी
Latest News

समर कैंप के अंतिम दिन क्विज कॉम्पिटिशन में हायर सेकेंडरी स्कूल जूटमिल ने मारी बाजी

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1001157574
  • निरंतर अभ्यास से मिलती है बड़ी सफलता – सीईओ जितेन्द्र यादव
  • प्रतियोगिता में शामिल हुए स्थानीय शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

रायगढ़। दस दिवसीय समर कैम्प 2024 के अंतिम दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हायर सेकेण्डरी जूटमिल की टीम ने प्रथम, नटवर अंग्रेजी माध्यम-द्वितीय और चक्रधरनगर हायर सेकेंडरी एवं नटवर हिंदी माध्यम ने संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव कार्यक्रम के समापन में शामिल हुए।

सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुये प्रोत्साहन स्वरूप डायरी और पेन पुरस्कार दिया जिन प्रतिभागियों को सफलता नही मिली उन्हें अगले अवसरों पर बेहतर तैयारी के साथ आने को कहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य तय करना और उसे पाने के लिए निरंतर अभ्यास करना सबसे जरूरी है। छात्रों को प्रतिदिन अध्ययन का समय निर्धारित कर नियमित रूप से अपने विषयों के अभ्यास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को समझकर उसे चरणबद्ध तरीके से अध्ययन करने और जो पढ़े है उसके रिवीजन से किसी भी सब्जेक्ट में आपकी पकड़ मजबूत करेगा।सीईओ श्री यादव ने इस अवसर पर सिविल सर्विसेज की तैयारियों को लेकर भी बच्चों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा सवालों पर आधारित होती है और उत्तर लेखन से परीक्षार्थी के ज्ञान के स्तर को परखा जाता है। इसलिए जितना ज्यादा आप मॉक टेस्ट देंगे, उत्तर लेखन का अभ्यास करेंगे उतना अधिक आप सफलता के करीब पहुंचते जायेंगे। टेस्ट देने से आपको अपनी कमियों के बारे में पता चलता है। जिसे आप सुधार कर अंतिम परीक्षा में अपना बेस्ट दे सकते हैं।गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिसमें नटवर स्कूल, सरदार बल्लभ भाई पटेल स्कूल, कन्या शाला, जूटमिल स्कूल, राजीव गांधीनगर स्कूल, केवड़ाबाड़ी स्कूल, चक्रधरनगर स्कूल एवं चांदमारी स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला, डीएमसी नरेन्द्र कुमार चौधरी, एपीसी द्वय भुवनेश्वर पटेल, आलोक स्वर्णकार, नटवर स्कूल की प्राचार्य रूबी वर्गीस उपस्थित रहे।

1001157578 1

गणित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन मेघा अग्रवाल और विकास तिवारी ने किया, स्कोरर की भूमिका राजेन्द्र कलैत, गायत्री स्वर्णकार तथा सविता साहू ने निभाई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001154582 धरमजयगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आमापाली गांव के हत्या मामले में दो आरोपियों की किया गया गिरफ्तार।
Next Article सभी सामानों में ई-वे बिल, जिले के अंदर भी लगेगा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धान खरीदी में गड़बड़ी पर सख्ती : उपार्जन केंद्र में 50 लाख से ज्यादा की अनियमितता उजागर, प्रभारी पर एफआईआर दर्ज
Latest News 20 January 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र में अजीम प्रेम ज़ी फाउंडेशन द्वारा संचालित हो रहे लइका घर में नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, खिचड़ी में नहीं रहता सब्जी।
Latest News 20 January 2026
7 सूत्री मांगों को लेकर युवा जनसेवा संगठन नेधरमजयगढ़ sdm के नाम सौंपा ज्ञापन!
Latest News 20 January 2026
धरमजयगढ़ विकासखंड मे गौ विज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन,विद्यालयो में हवन मन्त्रोंचार कर परीक्षा का किया गया शुभारंभ!
Latest News 19 January 2026
थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचने के दौरान ट्रक की जद में आने से मौत!नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
Latest News 19 January 2026
धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की, हुआ आयोजन
Latest News 18 January 2026
कौवाडाही में विकास के दावों की पोल खुली, पहाड़ी कोरवा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित!
Latest News 18 January 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?