By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News

गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’

Vivek Pandey
Last updated: 15 April 2026 21:54
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
InShot 20260415 214949952

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बाबरी मस्जिद का मुद्दा गरमाता हुआ दिख रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी के साथ हुमायूं कबीर पर भी हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की जीत के बाद कोई माई का लाल राज्य में बाबरी मस्जिद से मिलती-जुलती मस्जिद का निर्माण नहीं करा पाएगा। शाह ने विधानसभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस, दोनों को चुनौती दे रहे आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एजेंट तक करार दिया।

।

अमित शाह ने मालदा के गाजोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी और हुमायूं कबीर मेरी बात ध्यान से सुनें! यह भारत है और कोई भी माई का लाल यहां बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता। इससे पहले शाह ने मालदा के मानिकचक इलाके में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि हुमायूं कबीर को मेरी बात कान खोलकर सुननी चाहिए कि भाजपा (बाबरी जैसी) मस्जिद का निर्माण नहीं होने देगी।

आपकी बताते चले कि कबीर ने मालदा से सटे मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में बाबरी मस्जिद से मिलती-जुलती मस्जिद के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद उन्हें पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। शाह ने आरोप लगाया कि कबीर अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण के लिए तृणमूल सुप्रीमो के इशारे पर काम कर रहे हैं।

आगे गृहमंत्री ने गरजते हुए बोल कि ममता बनर्जी और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पता हो जाना चाहिए कि बाबरी मस्जिद से मिलती-जुलती मस्जिद को बनाने का उनका सपना 5 मई को चकनाचूर हो जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी.पिछले साल छह दिसंबर 2025 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 33वीं बरसी पर हुमायूं कबीर बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी थी। इस परियोजना ने पूरे राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।

गृहमंत्री शाह ने आरोप लगाया था कि ममता और कबीर एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। पश्चिम बर्धमान जिले के कोयला खदान क्षेत्र रानीगंज में आयोजित एक चुनावी रैली में शाह ने ममता पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाया था। उन्होंने तृणमूल सुप्रीमो के इस कदम और मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने के कबीर के प्रस्ताव के बीच समानता दर्शाने की कोशिश की थी।गृहमंत्री शाह ने आरोप लगाया था कि ममता और कबीर एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अंबेडकर जयंती के अवसर पर कापू व मिरिगुड़ा में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को किया याद!
Next Article दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Latest News 12 May 2026
दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Latest News 11 May 2026
धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Latest News 10 May 2026
धर्मजयगढ़: संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Latest News 8 May 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही
Latest News 8 May 2026
जिला कार्य समिति के सदस्य महेश चैनानी को घरघोड़ा भाजपा मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
Latest News 8 May 2026
मंडल का प्रभार मिलते ही बाकारुमा प्रभारी गोकुल नारायण यादव कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू आगामी संगठनात्मक मजबूती सहित कई विषय को लेकर की चर्चा!
Latest News 6 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?