By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा धर्मजयगढ़ मंडल के अंतर्गत संचित वृक्षारोपण कार्य का किया गया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा धर्मजयगढ़ मंडल के अंतर्गत संचित वृक्षारोपण कार्य का किया गया निरीक्षण
Latest News

मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा धर्मजयगढ़ मंडल के अंतर्गत संचित वृक्षारोपण कार्य का किया गया निरीक्षण

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:10
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001276114

धरमजयगढ़ न्यूज़—आज दिनांक 6 जुलाई 2024 को मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख द्वारा धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बाकारुमा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 150 पीएफ में सिंचित वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया और वृक्षारोपण कार्य में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन दिया गया। मौके पर उपस्थित सभी वन अमले को वानिकी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के बारे में निर्देशित किया गया। वन क्षेत्र में उपस्थित औषधीय पौधों की जानकारी दी गई और उनकी उपयोगिता और संरक्षण के बारे में निर्देशित किया गया। रोपण क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत पीपल के पौधे का रोपण किया गया तथा रोपण क्षेत्र को स्थानीय देवी खम्हेश्वरी देवी के नाम से नामकरण करने तथा सरना स्थल पर चबूतरा निर्माण हेतु निर्देशित किया गया।

1001276108


किसान वृक्ष मित्र योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों से चर्चा के दौरान सबई घास उत्पादन को बढ़ावा देने, समिति से चर्चा कर सबाई उत्पाद यूनिट स्थापित करने तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया.
तत्पश्चात लैलूंगा वन परिक्षेत्र में सभी की वन अमले की समस्याओं जैसे कि नया भवन,भवन मरम्मत, सेवा पुस्तिका सत्यापन, लंबित वेतन, सर्विस बुक की छाया प्रति, समय वेतनमान और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

1001276111
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया
Next Article छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने दिल्ली से पहुंचे कलाकारों ने स्कूलों में दी विशेष प्रस्तुति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?