By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई के निर्देश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई के निर्देश
Latest News

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई के निर्देश

Vivek Pandey
Last updated: 10 October 2025 21:43
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003383498

राजस्व के सभी प्रकरण अनिवार्य रूप से ई-कोर्ट में दर्ज हों- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

Contents
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठकफार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देशअधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य दक्षता बढ़ाने के दिए निर्देशखाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर वसूली की होगी कार्रवाई

फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2025/ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के प्रत्येक प्रकरण का ई-कोर्ट में अनिवार्य रूप से पंजीयन किया जाए, ताकि प्रकरणों की ऑनलाइन निगरानी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कार्यालय में कोई भी प्रकरण ऑफलाइन नहीं रहना चाहिए, यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित तहसीलदार की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

1003383499


कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल प्रकरण और स्वामित्व योजना जैसे सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर गंभीरता से कार्य करें और जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र किसानों की एग्रीस्टैक पोर्टल में फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाए, ताकि कोई भी कृषक शासन की किसी भी योजना से वंचित न हो। उन्होंने वेरिफिकेशन और अप्रूवल की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री के दौरान फौती, वारिसान पंजीयन, भुइया पोर्टल में नाम प्रदर्शित न होना, खसरा त्रुटि एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई या विलंब को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

1003383500

अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य दक्षता बढ़ाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने नक्शा बंटांकन, सेवा भूमि, लैंड बैंक, न्यायालयीन प्रकरण, आधार सीडिंग, मिसल से खसरा मिलान, मोबाइल नंबर और जेंडर प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों की शुद्धता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इन कार्यों को गंभीरता से लेकर पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य में दक्षता लाएं, उनकी जवाबदेही तय करें तथा जो कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्व शासन-प्रशासन की रीढ़ है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें, ताकि जनता का विश्वास शासन और प्रशासन दोनों में दृढ़ हो सके।

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर वसूली की होगी कार्रवाई

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की कमी या गड़बड़ी पाए जाने पर नियमों के अनुसार तत्काल वसूली की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिले और किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन!
Next Article छात्राओं की शिक्षा को गति देने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहलसराईटोला और मुड़ागांव की 29 छात्राओं को साइकिल वितरित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?