By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: लोहरसिंह और औरदा गोदामों में वजन का बड़ा खेल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > लोहरसिंह और औरदा गोदामों में वजन का बड़ा खेल
Latest News

लोहरसिंह और औरदा गोदामों में वजन का बड़ा खेल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1001018993
SHARE
1001018993

मिलरों से ज्यादा चावल लेकर अतिशेष की कालाबाजारी, धर्मकांटा का कैलिब्रेशन कब हुआ पता नहीं, पीडीएस ठेकेदारों के लिए लोहरसिंह में विशेष व्यवस्था

रायगढ़, 10 अप्रैल। पीडीएस चावल जमा करने के लिए निर्धारित गोदामों में वजन का खेल बहुत बड़े स्तर पर पहुंच गया है। कांग्रेस शासनकाल में पीडीएस चावल घोटाले को मुद्दा बनाकर भाजपा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन सरकार बदलने के बाद भी कुछ नहीं बदला। वजन में हेराफेरी के बाद पीडीएस चावल दलालों और ठेकेदारों से सांठगांठ और भी गहरी हो चुकी है। लोहरसिंह और औरदा गोदामों में धर्मकांटा में ही छेड़छाड़ कर दी गई है।पिछले दिनों बरपाली पंचायत की राशन दुकान में चावल की हेराफेरी ने इस घपले की ओर इशारा भर किया था। बरपाली कांड में पुलिस और प्रशासन की ढीली पकड़ के कारण मुख्य आरोपी अभी भी खेल में बने हुए हैं। अब नागरिक आपूर्ति निगम के लोहरसिंह और औरदा में वजन का बड़ा खेल सामने आ रहा है। शॉर्टेज के नाम पर दोनों गोदामों के प्रभारी एक समानांतर व्यवस्था चला रहे हैं। राइस मिलर के 290 क्विंटल लॉट में कम वजन दर्ज किया जा रहा है। किसी को 288 क्विं. तो किसी को 289 क्विं. की पर्ची दी जाती है। किसी लॉट में दो क्विं. तो किसी में तीन क्विं. तक चावल अधिक लिया जाता है।तिशेष चावल के अलावा स्टॉक में बड़ा गोलमाल होता है। धर्मकांटा सही रखने के बजाय इसे अपने हिसाब से सेट किया जाता है। एसडब्ल्यूसी के दोनों गोदामों में नान का चावल जमा होता है। अगर यहां के धर्मकांटे से वजन करवाने के बाद दूसरे जगह वजन करवाया जाता है तो एक-डेढ़ क्विं. का अंतर मामूली बात है।पीडीएस दुकाानों में कम चावल
लोहरसिंह और औरदा गोदामों से पीडीएस दुकानों को चावल भेजा जाता है। कई दुकानदारों ने कम वजन की शिकायत खाद्य विभाग से की है। हैरानी की बात यह है कि खाद्य विभाग ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिए बिना गोदाम प्रभारियों का पक्ष लिया है। औरदा में राघव और लोहरसिंह में गुर्जर गोदाम प्रभारी हैं। सूत्रों के मुताबिक लोहरसिंह में किसी मोहन नामक पीडीएस ठेकेदार का वर्चस्व है। जो डीएम नान के दफ्तर में भी दखल रखता है।लोहरसिंह गोदाम में डनसेना नामक कर्मचारी काफी मशहूर है। उसको हर राइस मिल का पता मालूम है। बताया जा रहा है कि हर महीने यह राइस मिलों के चक्कर लगाता है। इसके पीछे प्रभारी गुर्जर का संरक्षण है। हर लॉट में अतिरिक्त चावल लेने के बाद इसका क्या होता है, सबको मालूम है। केवल कलेक्टर को अंधेरे में रखा जा रहा है।600 रुपए प्रति लॉट का क्या मामला है?
कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने कस्टम मिलिंग में अवैध वसूली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। सरकार बदल गई लेकिन यह मुद्दा अब भी वहीं है। कर्ई राइस मिलर इसको अब खुलकर कहने लगे हैं। दोनों गोदामों में बिना समझौता हुए गाड़ी अंदर नहीं जाती। हर मिलर को एंट्री टैक्स देना होता है। पूरा काम कैश में होता है। लेकिन नकद कौन लेता है और कहां ले जाता है, इसको कोई खुलकर नहीं कहता। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले यहां अधिक हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article बैंक अनिवार्य रूप से दें संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article 1001019904 राजू भैया अमर रहे से गूंज उठा सभा स्थल, क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को नहीं भूल सकता यह क्षेत्र श्रद्धांजलि व स्वस्थ शिविर में उमड़ा जन सैलाब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम लाइट गोल होने से सेवा प्रभावित, उपभोक्ताओं में नाराजगी!
Latest News 11 April 2026
धरमजयगढ़ में फ्लाइएश वाहनों का बढ़ता संकट: नियमों की अनदेखी से पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर खतरा
Latest News 10 April 2026
वन भूमि पट्टे में धान बिक्री पर उठे सवाल, रायगढ़ कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज कर जांच की मांग हुई तेज!
Latest News 8 April 2026
धरमजयगढ़ में विकास की नई राह: सलका-दहीडांड सड़क निर्माण का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन! क्षेत्रीय दौरे पर अनेकों कार्यक्रमों में हुए शामिल!
Latest News 7 April 2026
सेवा और संवेदना का उत्सव: जन्मदिवस पर पत्रकार असलम खान ने मरीजों संग बांटी खुशियां, पेश की मिसाल!
Latest News 7 April 2026
धरमजयगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: लापरवाही पर पटवारी नीरज कोरा निलंबित!
Latest News 7 April 2026
भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ ने स्थापना दिवस के अवसर पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन!
Latest News 6 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?