By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: Loksabha Elections 2024: दिल्ली में इस बार पांच हजार लोग घर से मतदान करेंगे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > Loksabha Elections 2024: दिल्ली में इस बार पांच हजार लोग घर से मतदान करेंगे
Latest News

Loksabha Elections 2024: दिल्ली में इस बार पांच हजार लोग घर से मतदान करेंगे

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1001089485
SHARE
1001089485

दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर घर से मतदान के लिए पांच हजार से अधिक मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है. सक्षम मोबाइल ऐप और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की सुविधा तीन मई तक दी गई थी.

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है, इसलिए जल्द ही बैलेट पेपर के जरिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

लोकसभा चुनाव में हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसलिए चुनाव आयोग ने पहली बार घर से मतदान की सुविधा शुरू की है. इसका लाभ सिर्फ 85 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों और 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग श्रेणी वाले मतदाताओं को दिया गया है. दिल्ली में इस श्रेणी में कुल 1.74 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 97 हजार बुजुर्ग और 76 हजार दिव्यांग हैं. पंजीकरण के लिए सक्षम ऐप की सुविधा दी गई थी. हालांकि, बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार के बाद भी केवल पांच हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है. ज्ञात हो कि कई बार लोग अपनी परिस्थिति को देखते हुए मतदान करने नहीं जाते हैं. कई बार घर में अकेले बुजुर्ग के रहने के कारण वो मतदान के लिए बाहर नहीं निकल पाते हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की इस पहल से लोगों की मतदान करने की इच्छा जरूर पूरी होगी और वे लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले सकेंगे. इस तरह के पहल जरूर होने चाहिए.

वाहन और व्हील चेयर भी उपलब्ध कराएंगे

घर से मतदान के साथ बुजुर्गों व दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है. इसके साथ मतदान केंद्र पर व्हील चेयर भी रहेगी. अगर किसी को पहले से व्हील चेयर या वाहन की सुविधा चाहिए तो वह रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय या फिर सक्षम ऐप के जरिए बुकिंग कर सकता है.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001087736 CG सियासत : मतदान से पहले फूटा कांग्रेस का लेटर बम, ब्लॉक अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को पत्र लिखकर विधायक पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप, पढ़िए पूरा मजमून…
Next Article धरमजयगढ़ विधानसभा के 281 मतदान केंद्रों हेतु डाइट से किया गया सामग्रियों का वितरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती, 4 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू!
Latest News 26 April 2026
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
Latest News 26 April 2026
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026
राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
Latest News 24 April 2026
धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?