By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अडानी भूमिगत कोल खदान जनसुनवाई पर बैठक — कंपनी ने कहा, “नहीं होगा जल-जंगल-जमीन पर असर”
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अडानी भूमिगत कोल खदान जनसुनवाई पर बैठक — कंपनी ने कहा, “नहीं होगा जल-जंगल-जमीन पर असर”
Latest News

अडानी भूमिगत कोल खदान जनसुनवाई पर बैठक — कंपनी ने कहा, “नहीं होगा जल-जंगल-जमीन पर असर”

Vivek Pandey
Last updated: 23 October 2025 21:11
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003430128

धरमजयगढ़। आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित अडानी पुरुंगा भूमिगत कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को लेकर गुरुवार 23 अक्टूबर को जनपद सभागार में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुरुंगा, सामरसिंघा, तेंदुमुड़ी और कोकदार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, बीडीसी सदस्य सहित अडानी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई निरस्ती की मांग और उठाए गए सवालों पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष स्पष्ट किया।
अडानी अधिकारियों ने कहा कि —

प्रस्तावित भूमिगत कोल खनन से कृषि, जल स्रोत या वन क्षेत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जल स्तर कम होने की बातें भ्रांति मात्र हैं।

वनोपज संसाधन और जीव-जंतु पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

भूमि अधिग्रहण या विस्थापन की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

परियोजना से 1200 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि कंपनी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम सभा के अधिकार एवं पेशा एक्ट के प्रावधान अपने मूल स्वरूप में बने रहेंगे।

गौरतलब है कि ग्राम तेंदुमुड़ी में 18 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अडानी पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान) के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करते हुए जनसुनवाई निरस्ती की मांग की थी।
इसके तहत 22 अक्टूबर को ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा था।

कंपनी के अनुसार, कुल 869.025 हेक्टेयर भूमि इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में से मात्र 17 हेक्टेयर क्षेत्र का उपयोग किया जाएगा।।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का धरमजयगढ़ ब्लॉक में हुआ विस्तार.असलम सचिव,रोहित,पॉवेल उपाध्यक्ष,परितोष सहसचिव और नीलांबर बने कोषाध्यक्ष
Next Article धरमजयगढ़ मै हुवे हत्याकांड का संसनीखेज खुलासा S. D. O. P. सिद्धांत तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी देखे पूरा वीडियो
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?