By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित एवं शाला त्यागी बच्चों की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित एवं शाला त्यागी बच्चों की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित एवं शाला त्यागी बच्चों की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
SHARE
1001182104

स्कूलों में पेयजल, शौचालय, रनिंग वॉटर जैसे मूलभूत सुविधाएं करें सुनिश्चित

Contents
कलेक्टर श्री गोयल ने निजी स्कूलों में राइट टू एजुकेशन के तहत प्रवेशित बच्चों की ड्रॉप आउट की समीक्षा कीकिशोरी बच्चियों की करें काउंसलिंग, गुड टच-बेड टच की दें जानकारीस्कूलों में मूलभूत सुविधाएं करें सुनिश्चित, बस ड्राइवर रखने से पूर्व जांच पड़ताल के दिए निर्देश

किशोरी बालिकाओं के काउंसिलिंग के दिए निर्देश, बच्चों को क्विज कॉम्पीटिशन के लिए करें तैयार

कलेक्टर श्री गोयल ने निजी स्कूलों में राइट टू एजुकेशन के तहत प्रवेशित बच्चों की ड्रॉप आउट की समीक्षा की

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट के सृजन सभा कक्ष में जिले में संचालित निजी स्कूलों के संचालकों की बैठक ली। उन्होंने शिक्षा के अधिकार के तहत् प्रवेशित बच्चों एवं उन स्कूलों से शाला त्यागी बच्चों के बारे में गहन समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीईओ श्री बी.बाखला उपस्थित रहे।

1001182106


कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन कुछ वर्ष से ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह अच्छी बात नहीं है, आपको उन बच्चों के टीसी देने तक सीमित नहीं रहना है, यह जानना होगा कि बच्चे स्कूल क्यों छोड़ रहे हैं। ऐसे बच्चों को नियमत: दसवीं तक की पढ़ाई तक स्कूलों में शिक्षा प्रदान करनी होगी। हमें उन्हे अच्छी शिक्षा मुहैया करवाना है। जितने बच्चे प्रवेश ले रहे हैं, उतने आखिरी कक्षा तक दिखने चाहिए। अगर स्कूल छोड़ भी रहे है तो उसका वाजिब कारण जानने के साथ ट्रैकिंग भी करें, कि बच्चा कहां पढ़ रहा है। उन्होंने कम ड्रॉप आउट वाले स्कूल संचालकों के प्रयासों की सराहना भी की।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी स्कूल संचालकों से कहा कि पालकों को किसी भी प्रकार के स्कूल सामग्री खरीदी के लिए दबाव नही डालेंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल संचालकों से उन्होंने समान खरीदी हेतु किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया है यह शपथ पत्र लें। शुल्क की जानकारी, दावा भुगतान के संबंध में सभी स्कूलों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूलों के लंबित भुगतान अतिशीघ्र करवाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शासन के पोर्टल खुलने पर बिना त्रुटि पूर्ण दावा करने हेतु निर्देशित किया ताकि भुगतान संबधी किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली बच्चों के सुरक्षा के लिहाज से स्कूलों के मेन गेट को कव्हर करते हुए सीसी टीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। जहां बच्चों एवं बसों की आवाजाही स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। उन्होंने सभी स्कूलों में तडि़त चालक लगवाने एवं जहां लगे हैं उसे रिपेयर करने के निर्देश दिए। साथ ही जल स्तर वृद्धि हेतु स्कूलों में रेन हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य करने हेतु कहा।
सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों के लिए प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार करने हेतु सभी स्कूल क्विज क्लब, डिबेट क्लब बनाए। ताकि बच्चे में रिजनिंग के साथ ही किसी भी विषय में बोलने का आत्मविश्वास हो व जिले के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में जिला स्तर पर क्विज कॉम्पीटिशन आयोजित की जाएगी। जिसके लिए सभी स्कूल अपने बच्चों की तैयारी करवायें। इस दौरान स्कूल संचालकों को दामिनी एवं मेघदूत एप के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दामिनी एप के माध्यम से आकाशीय बिजली के संभावनाओं के संंबंध में आधे घंटे पहले ही सूचना उपलब्ध हो जाती है। इसी प्रकार मेघदूत एप के माध्यम से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैए जो शिक्षकों के साथ ही बच्चों के सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

1001182105

किशोरी बच्चियों की करें काउंसलिंग, गुड टच-बेड टच की दें जानकारी

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि 10 साल से अधिक उम्र कि किशोरी बालिकाओं को उनके स्कूल की शिक्षिकाओं के माध्यम से घर के बड़े-बुजुर्ग की भांति उनके हार्मोनल चेंज के संबंध में जानकारी दें कि इस उम्र में इस प्रकार के बदलाव होते है। ताकि बच्चियां घबराएं नहीं। इसी प्रकार उन्होंने यूनिसेफ अथवा किसी भी शासकीय संस्थान से अधिकृत कार्टून वीडियो के माध्यम से बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बीच का फर्क समझाएं। इस दौरान उन्होंने माहवारी स्वच्छता के संबध में भी बालिकाओं को जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि किशोरी बालिकाएं स्वस्थ रहें।

स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं करें सुनिश्चित, बस ड्राइवर रखने से पूर्व जांच पड़ताल के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गोयल ने सभी स्कूलों में आगामी शिक्षण सत्र में पेयजल, शौचालय, रनिंग वाटर जैसे मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से कहा कि बारिश के मौसम में सर्पदंश की शिकायतें प्राप्त होती है, लिहाजा शिक्षक ऐसी स्थिति से निपटने हेतु अस्पतालों का नंबर रखें जहां से सही समय में एन्टीवेनम उपलब्ध हो। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सभी स्कूलों को निर्देशित किया की स्कूल बसों के ड्राइवर एवं हेल्पर रखने से पूर्व पूरी जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए, इसमें किसी प्रकार लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बसों के फिटनेस जांच करवाने तथा बस में इमरजेंसी खिड़की, फस्र्ट एड बॉक्स रखने हेतु भी निर्देशित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article सांसद बनने के बाद प्रथम धर्मजयगढ़ नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने राधेश्याम राठिया का किया भव्य स्वागत ,दो गुटों मैं बटी दिखी धर्मजयगढ़ भाजपा
Next Article दिल्‍ली में छत्‍तीसगढ़ निवास: 60 करोड़ 42 लाख में तैयार हुए भवन का मुख्यमंत्री साय ने लिया जायजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?