By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ क्षेत्र में अजीम प्रेम ज़ी फाउंडेशन द्वारा संचालित हो रहे लइका घर में नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, खिचड़ी में नहीं रहता सब्जी।
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ क्षेत्र में अजीम प्रेम ज़ी फाउंडेशन द्वारा संचालित हो रहे लइका घर में नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, खिचड़ी में नहीं रहता सब्जी।
Latest News

धरमजयगढ़ क्षेत्र में अजीम प्रेम ज़ी फाउंडेशन द्वारा संचालित हो रहे लइका घर में नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, खिचड़ी में नहीं रहता सब्जी।

Vivek Pandey
Last updated: 20 January 2026 15:29
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
1003822326

धरमजयगढ़ न्यूज़ —

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा अपने पार्टनर संगठनों के साथ मिलकर लईका घर संचालित किया जा रहा है। लइका घर संचलित करने का उद्देश है कि गांव की काम काजी महिलाओं के बच्चों का देखभाल के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी मिल सके।

1003822323

इन लइका घरों में बच्चों की देखभाल और उन्हें संभालने का कार्य केअर-गिवर्स करते हैं। इन केअर-गिवर्स के कामों को दिशा-निर्देश करने का काम सुपरवाइजर द्वारा किया जाता है। धरमजयगढ़ विकास खण्ड में भी अजीम प्रेमजी द्वारा अपने पार्टनर संगठन पारस के साथ मिलकर लइका घर संचालित किया जा रहा है।

1003822329

आज हम एक ऐसा लइका घर की बात करने जा रहे हैं जहां पौष्टिक आहार के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जाता है नन्हें-मुन्ने बच्चों को? हमारी टीम पारेमेर पंचायत के फिटिंगपारा में संचालित लइका घर में बच्चों को किस तरह पालन-पोषण किया जा रहा है इसका जायजा लेने जाने पर देखा गया कि गांव के कई महिला अपने बच्चों को लेकर लइका घर आये हुए हैं।

लइका घर के केअर-गिवर्स के साथ उनका सुपरवाइजर भी मौजूद है, सुपरवाइजर को बच्चों किस तरह पालन पोषण करते हैं इसके बार में पूछा गया तो उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी देने लगे, हमारे द्वारा पूछा गया क्या आज कोई बच्चें आये हैं कि नहीं? तब उन्होंने बताया कि चलिए सर आप लोगों को दिखाता हूं, अभी बच्चों को खाना दिया गया है। लइका घर के पीछे आंगन में कई बच्चे खेलते तो कई बच्चे अपनी मां के गोद थे। सुपरवाइजर ने बताया कि हमारे केअर-गिवर्स बच्चों का ख्याल रखते हैं बच्चे को अगर नींद आ जाये तो इस विस्तर में सुलाते हैं। देख गया कि लइका घर में बच्चों को सोने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है नीचे चटाई में विस्तर बना कर सुलाते हैं।

लइका घर का उद्देश्य

लइका घर कार्यक्रम का लक्ष्य कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना, बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना है। शारीरिक और मानसिक विकास यह सुनिश्चित करना कि बच्चों को पर्याप्त पोषण मिले जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिले। स्थानीय अनाज और खाद्य पदार्थों को शामिल करके पोषण को स्थानीय और सुलभ बनाया जाता है।

यह कैसे काम करता है

लइका घर बच्चों को दिन में कई बार भोजन और गतिविधियां प्रदान करना है, जिससे माताएं अपने काम (जैसे खेत या मजदूरी) पर जा सकें और बच्चों को घर पर अकेले न छोडऩा पड़े। बच्चों के वजन और ऊंचाई की नियमित निगरानी करना होता है।

विड़बना देखिए, पौष्टिक आहार के नाम पर कुछ नहीं?

सुपरवाइजर ने बताया कि लइका का पारस संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसका फंडिंग अजीम प्रेमजी द्वारा किया जाता है। हमारे टीम ने देखा कि लइका घर के पीछे आंगन में किसी भी प्रकार का कोई बैंठने का सुविधा नहीं मिट्टी में बच्चों को बैंठाकर खाना खिलाया जा रहा था, और छोटे-छोटे बच्चों को खिचड़ी के नाम पर सिर्फ दाल चावल को एक साथ पकाकर दिया गया था, इसमें पौष्टिक नाम का कोई भी सब्जी नहीं मिलाया गया था, आप चित्र में देख सकते हैं खिचड़ी में सब्जी तो दिखाई नहीं दे रहा है पर पौष्टिक खिचड़ी में मक्खी जरूर दिखाई दे रहा है। जब सुपरवाइजर से पूछा गया कि खिचड़ी में क्या क्या मिलाया जाता है तब उन्होंने बोला कि इसमें सब्जी भी मिलाया गया है, हम तो बच्चों को अंडा भी देते हैं, खिचड़ी थोड़ा ज्यदा पक गया है इसलिए सब्जी दिखाई नहीं दे रहा है देखिए न टमाटर दिखाई दे रहा है। हम आपको बता दे कि अजीम पे्रमजी फउंडेशन द्वारा संचालित लइका घर फिटिंगपारा में पौष्टिक आहार के नाम पर बच्चों को कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। जब सुपरवाइजर से पूछा गया आपके लइका घर में हरा सब्जी कहां हैं तो बताया कि आज ही खत्म हो गया है, इसका मतलब आप समझ सकते हैं कि लइका घर में पौष्टिक आहार नाम पर क्या खिलाया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 7 सूत्री मांगों को लेकर युवा जनसेवा संगठन नेधरमजयगढ़ sdm के नाम सौंपा ज्ञापन!
Next Article धान खरीदी में गड़बड़ी पर सख्ती : उपार्जन केंद्र में 50 लाख से ज्यादा की अनियमितता उजागर, प्रभारी पर एफआईआर दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…
Latest News 17 February 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र मे बढ़ रही चोरी की वारदात बीते रात भी कई घरों के टूटे ताले अब तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर कर रही जांच!
Latest News 17 February 2026
धरमजयगढ़ के लामीखार प्राथमिक शाला और गोढ़ी आदर्श आदिवासी कन्या आश्रम बने नवाचार के मॉडल
Latest News 16 February 2026
कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तत्परता से बची एक कोरवा महिला की जान! समय रहते पहुंची अस्पताल
Latest News 16 February 2026
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साई मोबाइल के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी का दुखद निधन!
Latest News 16 February 2026
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Latest News 15 February 2026
सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Latest News 15 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?