By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में दिखा छात्र-छात्राओं का राष्ट्र प्रेम , हजारों विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में दिखा छात्र-छात्राओं का राष्ट्र प्रेम , हजारों विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश!
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में दिखा छात्र-छात्राओं का राष्ट्र प्रेम , हजारों विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश!

Vivek Pandey
Last updated: 16 August 2026 09:10
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
401670

धरमजयगढ़ न्यूज़ | 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धरमजयगढ़ नगर में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक प्रभात फेरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी में लगभग हजारों की संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। वहीं नगर के हर चौक चौराहा में स्थानीय पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाय रखा!

401671

प्रातः करीब 8 बजे प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से निकली। हाथों में तिरंगा, कदमों में अनुशासन और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, अनुशासित कदमताल और जोश ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रभात फेरी गुड़िया होटल से जयस्तंभ चौक, होते हुए बस स्टैंड और फिर दशहरा मैदान पहुंची। यहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लीनव राठिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

समारोह के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान दशहरा मैदान में देशभक्ति का माहौल बना रहा। हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और यादगार बना दिया। शिक्षकों एवं नगरवासियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रथम द्वितीय और तृतीय प्राप्त विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आक्रोशित गौसेवकों ने भवानी मंदिर के पास किया चक्काजाम!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आक्रोशित गौसेवकों ने भवानी मंदिर के पास किया चक्काजाम!
Latest News 14 August 2026
कापू तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!
Latest News 14 August 2026
धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुढ़ा आदि सेवा केंद्र में सचिव नदारद, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने पर उठे सवाल!
Latest News 13 August 2026
धरमजयगढ़ तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा मे लिया हिस्सा!
Latest News 13 August 2026
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर हुए फरहार धरमजयगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मवेशियों से भरी ट्रक हुई जप्त!
Latest News 12 August 2026
धरमजयगढ़ में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया रहेंगे मौजूद!
Latest News 11 August 2026
बड़ी खबर: महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि नामांकन पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला!
Latest News 10 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?