By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ऑपरेशन लोटस एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता क्रिकेट के बहाने रायपुर बुलाए गए सभी प्रत्याशी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ऑपरेशन लोटस एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता क्रिकेट के बहाने रायपुर बुलाए गए सभी प्रत्याशी
Latest News

ऑपरेशन लोटस एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता क्रिकेट के बहाने रायपुर बुलाए गए सभी प्रत्याशी

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:02
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
InShot 20231128 105350322

ऑपरेशन लोटस: एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता, क्रिकेट के बहाने रायपुर बुलाए सभी प्रत्‍याशी, चार्टर प्‍लेन भी बुक..!
छत्‍तीसगढ़ के एग्जिट पोल से आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं उत्‍साहित हैं, लेकिन प्रदेश के आला नेताओं की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्‍व को मामूली बहुमत की स्थिति में ऑपरेशन लोटस का खतरा दिखने लगा है। ऐसे में पार्टी संगठन अभी से अलर्ट हो गया है। विधायकों को बचाने के लिए कई तरह की रणनीति बनाई गई है।

image 2023 11 30T085600.687 1024x614 1

एग्जिट पोल में से आधे से ज्यादा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के संकेत दिए हैं। पहले से अपनी सरकार बनाने को लेकर कॉन्फिडेंट कांग्रेस एग्जिट पोल में अपनी संख्या को लेकर थोड़ी सोच रही है। हालांकि उसे यकीन है कि वो आराम से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। फिर भी किसी तरह की ऊंच-नीच होने पर उसे हार्स ट्रेडिंग का डर भी सता रहा है। इससे बचने के लि पार्टी की तरफ से अभी से किलाबंदी शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्‍याशियों को क्रिकेट मैच के बहाने रायपुर बुलाया है, यहां एक मिटिंग भी होगी।

इसके साथ ही पार्टी की तरफ से अपने सभी प्रत्याशियों से कहा है कि वे चुनाव जीतने के बाद सर्टिफिकेट लेकर सीधे राजधानी रायपुर पहुंचें। कहा जा रहा है कि रायपुर पहुंचने के बाद सभी प्रत्याशियों को एक साथ कर्नाटक में शिफ्ट किया जा सकता है। चूंकि 3 दिसंबर को शाम, रात तक नतीजे आएंगे, इस लिहाज से देर रात तक सर्टिफिकेट लेने के बाद या दूसरे दिन सुबह सभी विधायक रायपुर पहुंच जाएंगे। रायपुर पहुंचने पर नवनिर्वाचित विधायकों को एक आलीशान होटल में ठहराया जाएगा। कांग्रेस के बड़े नेता और जीते हुए उम्मीदवारों को बेंगलुरू ले जाने की सारी तैयारी हो चुकी है। दावा है कि कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर्ड प्लेन भी बुक करा लिया है। कर्नाटक कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित जगह है, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है।

बीजेपी-कांग्रेस में इस बार मुकाबला काफी कड़ा रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी इस तैयारी में हैं कि अगर जीत-हार का आंकड़ा बड़ा नहीं हुआ तो विधायकों को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है। इस तैयारी में कांग्रेस ज्यादा अलर्ट नजर आ रही है। 2018 में कांग्रेस ने 68 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार कांग्रेस की सीटें कम होने जा रही हैं। हालांकि पार्टी का दावा है कि वे 75 पार करेंगे। लेकिन पार्टी के तमाम नेता दबी जबान से ये स्वीकार करते हैं कि वे 55 के आसपास रहेंगे। फिर एक्जिट पोल जिस तरह आया है, उससे भी ये साफ हो गया है कि इस बार स्थितियां कांग्रेस के पक्ष में इतनी अनुकूल नहीं हैं। अगर कांग्रेस 46 से 55 के बीच रही तो हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा बढ़ जाएगा। यही वजह है कि बार-बार आपरेशन लोटस को लेकर कांग्रेस नेता बयान देने लगे हैं। मध्यप्रदेश में 2018 में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली थी। लेकिन डेढ़ साल बाद ही कुछ विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। फिर महाराष्ट्र में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आपको याद दिला दें कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। इसके बाद सीएम पद के लिए भूपेश बघेल के समर्थन में विधायक दिल्ली रवाना हुए थे। वे बस में बैठकर एयरपोर्ट के लिए निकले थे।

दिल्ली में आला नेताओं से मिले भूपेश बघेल

नतीजे आने से चार दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कोषाध्यक्ष अजय माकन समेत कई नेताओं से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस की जीत की स्थिति और जीतने के बाद की स्थिति को लेकर रणनीति पर बात हुई। जाहिर है इसी दौरान हार्स ट्रेडिंग से बचने के लिए पार्टी ने अपना सारा प्लान तैयार किया होगा। लेकिन इस मुद्दे पर कोई खुलकर कहने को तैयार नहीं है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मानक ऊंचाइयों से कम झूलते विद्युत प्रवाहित तारों से हो रही हाथियों की लगातार मौत
Next Article विधायकों के स्वागत की तैयारी: विधानसभा सचिवालय मैं बना स्वागत कक्ष चार से 8 दिसंबर तक नए सदस्य कर सकेंगे औपचारिकता पूरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?