By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मतगणना के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराना हमारा उद्देश्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मतगणना के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराना हमारा उद्देश्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

मतगणना के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराना हमारा उद्देश्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1001132408
SHARE
1001132408

मास्टर ट्रेनर्स को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करने के दिए निर्देश

4 जून को होने वाले मतगणना के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़/ लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि मतगणना पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम एवं संवेदनशील चरण है, इसलिए सभी मास्टर ट्रेनर्स बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं मतगणना हेतु कर्मचारियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें।

1001132412


कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्य है, आपको इसे गंभीरता से करना होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतगणना के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने पोस्टल बैलेट गणना के कार्य को सजगता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान मतगणना स्थल में आने वाली समस्याओं के निदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल एआरओ को सूचित करने हेतु प्रशिक्षण में अवश्य बताएँ। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण हेतु प्रश्नोत्तरी तैयार कर प्रशिक्षणार्थियों के शंका के समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि मतगणना दिवस पर सभी कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे ताकि मतगणना के कार्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ करें।

1001132404

उन्होंने मतगणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सभी कार्य को नियत समय में संपन्न करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल द्वारा मतगणना विधि एवं प्रक्रिया, डाकमत पत्रों की गणना, ईटीपीबी, मतों की गणना, मतपत्रों के निरस्त होने के आधार, डाकमतों की पुर्नगणना, मशीन से गणना, मतगणना केन्द्र की आधारभूत संरचना, राजनीतिक दलों के गणना अभिकर्ता के मतगणना केन्द्र में बैठक व्यवस्था में प्राथमिकता, वीवीपैट पर्चियों की मतगणना, वीवीपैट के ड्रॉप बॉक्स को खोलना एवं सीलिंग, माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्य एवं सीयू, सीलिंग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सभी मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001131086 शराबियों के लिए खुशखबरी: मदिरा दुकानों में शुरू होने जा रही नई सुविधा
Next Article 1001137317 विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?