By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: करोड़ों का बकाया बिल, पीएचई ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, छह महीने से नहीं हुआ है भुगतान, नामी ठेकेदारों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > करोड़ों का बकाया बिल, पीएचई ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, छह महीने से नहीं हुआ है भुगतान, नामी ठेकेदारों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Latest News

करोड़ों का बकाया बिल, पीएचई ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, छह महीने से नहीं हुआ है भुगतान, नामी ठेकेदारों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:10
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1001284288
SHARE
1001284288

रायगढ़ । केंद्र सरकार की महती योजना जल जीवन मिशन अब पटरी से उतरने लगी है। ठेकेदारों ने भुगतान नहीं होने के कारण काम बंद करने की चेतावनी देते हुए कलेक्टर को आवेदन दिया है। सोमवार को कई ठेकेदार कलेक्टोरेट पहुंचे। केंद्र सरकार ने गांव के हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी। इस योजना में केंद्र की भागीदारी 60 प्रश और राज्य शासन की 40 प्रश है। सोमवार को चुनिंदा ठेकेदारों ने कलेक्टर को भुगतान नहीं होने को लेकर शिकायत की है।उनका कहना है कि पिछले छह महीने से फर्म को एक रुपए भी भुगतान नहीं हुआ है। विभाग रोज नए नियम लागू कर रहा है। कार्य पूरा होने के बाद सरपंच हैंडओवर नहीं ले रहा है। काम का फाइनल बिल भी नहीं हो पा रहा है। सरपंच के ऊपर प्रशासन का कोई दबाव ही नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। रनिंग बिल का भुगतान होता था तो काम चलते रहता था। अब काम पूरा हो गया है तो फाइनल बिल होना चाहिए, लेकिन हैंडओवर में पेंच फंस रहा है। 23 फर्मों के संचालकों ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर को ज्ञापन दिया है। ठेकेदारों में बजरंग अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, धनंजय कुमार, सरस गोयल, ओम कंस्ट्रक्शन, पारस इंटरप्राइजेस आदि शामिल थे।बिल पास होने के पहले समीक्षा
सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सरकार ने पूर्व की सरकार के कार्यकाल में हुए कामोंं की गहराई से समीक्षा करने का निर्णय लिया है। जल जीवन मिशन के टेंडर को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बवाल भी हुआ था। इसलिए फाइनल बिल के पूर्व सरकार कई लेवल पर तस्दीक करना चाहती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अग्नि वीर के लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देने पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
Next Article CG Politics: नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक कल, केंद्रीय मंत्री खट्टर, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रहेंगे मौजूद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?