By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचने के दौरान ट्रक की जद में आने से मौत!नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचने के दौरान ट्रक की जद में आने से मौत!नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
Latest News

थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचने के दौरान ट्रक की जद में आने से मौत!नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.

Vivek Pandey
Last updated: 19 January 2026 12:35
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003817615

मुंगेली. राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वह मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे. उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक है. इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे और हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है. वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.जानकारी के मुताबिक, टीआई नंदलाल पैकरा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे. इस दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर अचानक कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश. कुत्तों से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए. नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की, हुआ आयोजन
Next Article धरमजयगढ़ विकासखंड मे गौ विज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन,विद्यालयो में हवन मन्त्रोंचार कर परीक्षा का किया गया शुभारंभ!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Latest News 24 May 2026
CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Latest News 23 May 2026
धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News 22 May 2026
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Latest News 22 May 2026
धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Latest News 20 May 2026
नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान धरमजयगढ़ की दुकाने भी रहेंगी बंद इस बंद को किया है समर्थन!
Latest News 18 May 2026
ताजा ब्रेक : सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल, रायगढ़ रेफर
Latest News 16 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?