By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना बनी भ्रष्टाचार की बपौती!कागजों में महल,जमीन पर खंडहर ,
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना बनी भ्रष्टाचार की बपौती!कागजों में महल,जमीन पर खंडहर ,
Latest News

धरमजयगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना बनी भ्रष्टाचार की बपौती!कागजों में महल,जमीन पर खंडहर ,

Vivek Pandey
Last updated: 1 January 2026 17:39
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
100024

धरमजयगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसका उद्देश्य गरीबों को सिर पर छत देना है, वही योजना धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में कुछ जिम्मेदारों के लिए भ्रष्टाचार का सुनहरा ज़रिया बनती जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पहले ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बावजूद इसके धरमजयगढ़ क्षेत्र की हकीकत सरकार के सख्त निर्देशों पर खुली चुनौती बनकर सामने आ रही है।

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण का खेल काग़ज़ों में पूरा और ज़मीन पर अधूरा दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों में न शासन का भय है, न कानून का। योजना का उद्देश्य कहीं पीछे छूट गया है और आगे है सिर्फ़ फर्जीवाड़ा, कमीशन और झूठी वाहवाही।

पाराघाटी पंचायत : कागज पूरे, मकान अधूरे
ग्राम पंचायत पाराघाटी में हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य को दस्तावेज़ों में पूर्ण दर्शा दिया गया है, जबकि ज़मीनी सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। आधे-अधूरे आवास बरसात और धूप का मज़ाक बने खड़े हैं। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें तीनों किश्तों की राशि निकलवा दी गई, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ। रोजगार सहायक द्वारा दूसरे के पूर्ण आवास के सामने खड़ा कर फोटो खींच ली गई और फाइलों में आवास “पूर्ण” घोषित कर दिया गया। आगे क्या हुआ, यह न हितग्राही जानते हैं, न उनसे पूछा गया।

गोलाबुड़ा पंचायत :रोजगार सहायक बने ठेकेदार
दूसरा गंभीर मामला ग्राम पंचायत गोलाबुड़ा का है, जहां रोजगार सहायक, और पूर्व सरपंच पर आवास योजना को ठेकेदारी में तब्दील करने के आरोप हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक व पूर्व ने आवास निर्माण का ठेका अपने हाथ में ले लिया। “अच्छा से अच्छा मकान बनवा देंगे” का झांसा देकर किश्त की राशि निकलवा ली गई, लेकिन आज भी कई आवास अधूरे पड़े हैं। कागजों में आवास पूरे हैं, जबकि ज़मीन पर गरीबों के सपने अधूरे।

सचिव की ‘सत्ता’ के आगे प्रशासन बौना
पंचायत सचिव की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव कभी-कभार ही पंचायत पहुंचती हैं.

जांच से पहले ही अलर्ट सिस्टम सक्रिय
मामले को लेकर मीडिया ने मामले की पड़ताल करने गांव पहुंचे, और संबंधित रोजगार सहायक व पंचायत सचिव से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया, तो उससे पहले ही सरपंच अनिल कुमार टोप्पो द्वारा गोपनीय रूप से सूचना दे दी गई। नतीजा यह हुआ कि दोनों अधिकारियों ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। यह चुप्पी अपने आप में बहुत कुछ कह जाती है। और इससे साफ जाहिर होता दिख रहा है कि भ्रष्टाचार को अंजाम देने के बाद संबंधित जिम्मेदार कर्मचारी मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं।

बड़ा सवाल : सख्ती सिर्फ़ बयान तक?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की बात कर चुके हैं, तो धरमजयगढ़ में यह लूट कैसे बेखौफ जारी है? क्या शासन के निर्देश केवल काग़ज़ों तक सीमित हैं? और अगर यही हाल रहा तो पंचायत विकास की बातें करना महज़ एक दिखावा बनकर नहीं रह जाएगा?

लेकिन गरीबों के आशियाने पर पल रहे इस भ्रष्टाचार पर यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रधानमंत्री आवास योजना का सपना धरमजयगढ़ में हमेशा के लिए अधूरा ही रह जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article  अंबिकापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही न्यू ईयर पार्टी के लिए हरियाणा से आई थी 40 लाख की शराब, खपाने से पहले टीम ने तस्कर के प्लान पर फेरा पानी
Next Article धरमजयगढ़ के ब्लॉक मे प्रधानमंत्री आवास योजना का बूरा हाल फर्जी जिओ टैग कर किया गया पैसा आहरण हितग्राहियों के मकान आज भी अधूरे!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?