By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ में 20 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, जल्द जारी हो सकता है आदेश!रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भी शामिल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ में 20 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, जल्द जारी हो सकता है आदेश!रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भी शामिल!
Latest News

छत्तीसगढ़ में 20 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, जल्द जारी हो सकता है आदेश!रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भी शामिल!

Vivek Pandey
Last updated: 30 December 2025 22:43
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003737953

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन पर मुहर लग गई है। मंत्रालय में हाल ही में हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में 20 आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रमोशन का आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।सूत्रों के मुताबिक 2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव बना जा सकता है। वर्तमान में शहला निगार कृषि विभाग की सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि प्रमुख सचिव स्तर के कई पद खाली होने के बावजूद विशेष प्रदर्शन और अनुभव के आधार इस पद के लिए शहला निगार के नाम पर मुहर लगी है।

Contents
सचिवों के पदों पर 6 अधिकारियों का होगा प्रमोशन, 8 बनेंगे विशेष सचिवसंयुक्त सचिव के पद पर 5 आईएएस

सचिवों के पदों पर 6 अधिकारियों का होगा प्रमोशन, 8 बनेंगे विशेष सचिव

2010 बैच के 6 आईएएस अधिकारियों को सचिव के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। इस बैच के अंतर्गत जेपी मौर्या, सारांश मित्तर, पीएस एल्मा, रमेश शर्मा और धर्मेश साहू सचिव बनाए जा सकते हैं। वहीं, रानू साहू का प्रमोशन निलंबन के कारण रोक दिया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कार्तिकेय गोयल को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जा सकता है।

इसके अलावा 2013 बैच के 8 अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। इसमें गौरव सिंह (रायपुर), अजीत बसंत (सरगुजा), विनीत नंदनवार, इंद्रजीत चंद्रवाल (खैरागढ़), जगदीश सोनकर, राजेंद्र कटारा (बलरामपुर) और पीएस ध्रुव शामिल हैं। नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण प्रोफार्मा प्रमोशन दिया जा सकता है। इस बैच के चार अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

संयुक्त सचिव के पद पर 5 आईएएस

2017 बैच के आईएएस अधिकारियों आकाश छिकारा, रोहित व्यास (जशपुर), मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़), कुणाल दुदावत (कोरबा) और चंद्रकांत वर्मा को संयुक्त सचिव बनाया जा सकता है। इस बैच के तीन अधिकारी वर्तमान में कलेक्टर पद पर हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्मजयगढ़ में सर्व हिंदू समाज काआक्रोष बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन,प्रधानमंत्री से कार्यवाही की -की गई मांग, को लेकर सौपा ज्ञापन!
Next Article  अंबिकापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही न्यू ईयर पार्टी के लिए हरियाणा से आई थी 40 लाख की शराब, खपाने से पहले टीम ने तस्कर के प्लान पर फेरा पानी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धान खरीदी में गड़बड़ी पर सख्ती : उपार्जन केंद्र में 50 लाख से ज्यादा की अनियमितता उजागर, प्रभारी पर एफआईआर दर्ज
Latest News 20 January 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र में अजीम प्रेम ज़ी फाउंडेशन द्वारा संचालित हो रहे लइका घर में नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, खिचड़ी में नहीं रहता सब्जी।
Latest News 20 January 2026
7 सूत्री मांगों को लेकर युवा जनसेवा संगठन नेधरमजयगढ़ sdm के नाम सौंपा ज्ञापन!
Latest News 20 January 2026
धरमजयगढ़ विकासखंड मे गौ विज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन,विद्यालयो में हवन मन्त्रोंचार कर परीक्षा का किया गया शुभारंभ!
Latest News 19 January 2026
थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचने के दौरान ट्रक की जद में आने से मौत!नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
Latest News 19 January 2026
धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की, हुआ आयोजन
Latest News 18 January 2026
कौवाडाही में विकास के दावों की पोल खुली, पहाड़ी कोरवा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित!
Latest News 18 January 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?