
रायगढ़/धरमजयगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं रायगढ़ विधायक तथा प्रदेश के वित्त मंत्री आदरणीय श्री ओपी चौधरी जी से जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट कर धरमजयगढ़ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत धरमजयगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, उपाध्यक्ष श्री शिशु शशि, भाजपा मंडल अध्यक्ष कापू श्री नीरज शर्मा, श्री भरत लाल साहू, मंडल अध्यक्ष बाकारूमा श्री दशरथ राठिया सहित भाजपा समर्थित जनपद सदस्यगण उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के हित में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
