By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान : राधेश्याम राठिया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान : राधेश्याम राठिया
Latest News

भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान : राधेश्याम राठिया

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:09
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
shyam


छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज रायगढ —लोकसभा मै भाजपा से टिकट मिलने के अगले ही दिन राधेश्याम राठिया अपने चुनाव कैंपेन में निकल पड़े हैं। रविवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सौंजन्य मुलाकात की, उससे पहले उन्होंने कई मंदिरों के दर्शन भी किये। शांत और सौम्य स्वभाव के राधेश्याम बड़ी विनम्रता से सभी से मिले और आगामी चुनाव में अपने पक्ष में कार्य करने के लिये कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया।चक्रधरनगर कसेरपारा स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य विवेकरंजन सिन्हा के यहां वे शाम को पहुंचे और देखते ही देखते भाजपा चक्रधर नगर मंडल और जूटमिल मंडल के कार्यकर्ता उनसे मिलने वहां पहुंच गये। इसी दौरान उन्होंने हमसे भी बात की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। एक दिन पहले तक मुझे जरा सा भी एहसास नहीं था कि टिकट मुझे मिलेगी लेकिन अब ऐसा लगता है मानो की मेरी संगठन के प्रति जवाबदारी और कर्म का फल पार्टी ने मुझे दिया है। मैंने अब तक भाजपा के द्वारा तय किये सभी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया है। फिर चाहे आम कार्यकर्ता की भूमिका हो या फिर मंडल अध्यक्ष, या फिर जनपद और जिला पंचायत के प्रतिनिधि के रूप में मिली जिम्मेदारी हो मैंने अपना शत् प्रतिशत दिया। विधानसभा चुनाव में भी मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई आगे भी एक पार्टी कार्यकर्ता की हैसियत से संगठन द्वारा तय किये गये कार्य को पूरा करूंगा। मेरी प्राथमिकता में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने में अपना सर्वस्व लगा दूंगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ लोकसभा में विकास को लेकर प्रतिबद्ध रहूंगा। चुनाव में ८ विधानसभा सीटे आती हैं और सभी जगह मैं कोशिश करूंगा हर एक कार्यकर्ता और अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात करूंगा। लोगों की एक सांसद से बहुत अपेक्षाएं रहती है और जब मैं सांसद बन जाऊंगा तब उन अपेक्षाएं को पूरा करूंगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article महादेव सट्टा एप के मुख्य आपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को एक दिन के लिए भेजा गया जेल, ED ने कोर्ट से 14 दिनों की मांगी थी रिमांड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?