By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: रायगढ़ में 50 से दुकानों को आरआरसी जारी लेकिन वसूली जीरो आखिर सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा???
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > रायगढ़ में 50 से दुकानों को आरआरसी जारी लेकिन वसूली जीरो आखिर सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा???
Latest News

रायगढ़ में 50 से दुकानों को आरआरसी जारी लेकिन वसूली जीरो आखिर सरकार को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा???

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001127463

रायगढ़। गरीबों के हक पर डाका डालने वाले राशन दुकान संचालकों पर प्रशासन मेहरबान है। लाखों-करोड़ों का खाद्यान्न खुले बाजार में बेचने वालों पर कार्रवाई ही नहीं की गई। जिनके कार्यकाल में गबन हुआ था, उनमें से ज्यादातर सस्पेंड होकर मौज उड़ा रहे हैं। खाद्यान्न गबन में खाद्य विभाग की सबसे बड़ी भूमिका हे। बीते पांच साल में ऐसे लोगों के हाथ में दुकानें सौंप दी गईं, जिनका काम ही चोरी करना था। गरीबों के लिए आए मुफ्त चावल को बांटा ही नहीं। यह चावल बैकडोर से वापस राइस मिलों में पहुंच गया।रायगढ़ जिले में 140 दुकानों में 4.67 करोड़ रुपए का चावल, 140 दुकानों में 46 लाख रुपए का शक्कर और 99 दुकानों में 69 लाख रुपए का चना गायब मिला। 5.82 करोड़ की सामग्री हितग्राही को नहीं मिली। रायगढ़ में 1315 एमटी चावल, 128 एमटी शक्कर और 126 एमटी चना को दुकानों से गायब कर बाहर बेच दिया गया। हितग्राहियों से कहा गया कि सरकार ने सामग्री नहीं भेजी। खाद्य विभाग ने कई महीनों तक इस मामले को दबाया। विस चुनाव के पहले भाजपा ने राशन घोटाले को प्रमुखता से उठाया। भ्रष्टाचार के कारण ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बना।मामला सामने आया तो चुपचाप 134 दुकानों पर दिखावे की कार्रवाई हुई। चावल गबन में 23 दुकानों को निलंबित, 30 को निरस्त और 53 को आरआरसी जारी हुई है। शक्कर गबन में 22 को निलंबित, 22 को निरस्त और 50 को आरआरसी जारी किया गया। चना में 4 दुकान निलंबित, 21 निरस्त और 50 को आरआरसी जारी किया गया है। चावल गबन करने वाले चार दुकानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। आरआरसी वसूली करने में राजस्व विभाग लचर है। एक भी दुकान संचालक से वसूली नहीं की जा सकी है। सरकार को जो नुकसान हुआ, वह कौन भरेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001126270 आईपीएल में सटोरियों का पुलिस ने चटकाया एक और विकेट, इस महीने दूसरी बड़ी कार्रवाई…
Next Article दो खदानें सरेंडर, कोयला खनन की लागत बढ़ने का असर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?