By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ग्रामीण प्रतिभा का हुआ सम्मान, विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ग्रामीण प्रतिभा का हुआ सम्मान, विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल!
Latest News

ग्रामीण प्रतिभा का हुआ सम्मान, विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल!

Vivek Pandey
Last updated: 24 November 2025 12:35
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
58373

धरमजयगढ़ न्यूज़ —-विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का समापन आज धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधे श्याम राठिया शामिल हुए, विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया अपने उद्बोधन में सांसद ने कहा कि खेल जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना करना सिखाते हैं। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार किसी संसदीय क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी एक साथ जुटे हैं, जो खेल जगत के लिए उत्साहजनक है।

58376

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत-हार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है, साथ ही टीम स्पिरिट, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मिशन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए सांसद खेल महोत्सव की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। सांसद श्री राठिया ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न शासकीय सेवाओं में नियुक्त कर रही है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कई खिलाड़ी आज सरकारी पदों पर कार्यरत हैं।

58367


उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत धरमजयगढ़ विकासखंड क्षेत्र में खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर सौष्ठव, शतरंज, फुगड़ी, कबड्डी, गेड़ी दौड़, रस्सा-कस्सी और रस्सीकूद सहित अन्य खेलों में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ी अब जिला एवं राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया,जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया , नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ,

जनपद उपाध्यक्ष शिशु शशि,जनपद सदस्य सभापति विनय शर्मा,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जगरनाथ यादव, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव जिला कार्य समिति के सदस्य महेश चैनानी, मण्डल भाजपा के अध्यक्ष भरत लाल साहू, महामंत्री भोगेश्वर बेहरा, जगदीश सरकार,मण्डल, पार्षद विजय यादव, टार्जन भारती व भाजपा के सभी पदाधिकारी गण धरमजयगढ़ ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी एस आर सिदार, जनपद अधिकारी मदन साहू, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू,तहसीलदार हितेश साहू सहित विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में खिलाड़ी और नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गलत जानकारी देने वालों को हो सकती है जेल!
Next Article नगर पंचायत धरमजयगढ़ मे मितानिनों का शाल श्री फल से सत्कार!मनाया गया मितानिन दिवस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Latest News 11 December 2025
जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Latest News 11 December 2025
एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Latest News 9 December 2025
पुरुँगा कोल ब्लॉक जन सुनवाई तिथि का कभी भी हो सकता है ऐलान,जनवरी मे होने की बन सकती है संभावना ।पुरुँगा के ग्रामीणों की एकजुटता अडानी के लिए बनी सिरदर्द??
Latest News 9 December 2025
जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव के जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विशेष मिलन समारोह! जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशु शशि ने केक कटवा कर खलबोरा में किया भव्य वन भोज का आयोजन!
Latest News 7 December 2025
खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Latest News 6 December 2025
ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Latest News 6 December 2025

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?