




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —नगर के प्रतिष्ठित पी एम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ के प्राचार्य श्री हकिम उल्लाह खान जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए यह बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा जिसमे पूर्व माध्यमिक स्तर से कक्षा 8वी में अध्ययनरत छात्र-छात्रा को शामिल किया जाता है। इस वर्ष यह परीक्षा विद्यालय में आयोजित हुआ तथा हमारे विद्यालय से 25 छात्र छात्रा परीक्षा में शामिल हुए जिसमे 10 छात्रों का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में हुआ है। इन छात्रों को प्रतिवर्ष जब तक पढ़ाई करेंगे निर्धारित छात्रवृत्ति प्राप्त होंगी। चयनित छात्रों में कक्षा 8वी से चंद्रप्रकाश गुप्ता, केशव पटेल, किरण भगत, मुस्कान डनसेना, मोहिनी तिवारी, साक्षी तिवारी, स्वयम सिदार, सुभी साहू, संतोषी गुप्ता एवं वेदांत पटेल है। सभी चयनित छात्रों को संस्था के प्राचार्य श्री हकीम उल्लाह खान एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गयी।