By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छाल और बरौद कोल माइंस में शुरू होंगे साइलो
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छाल और बरौद कोल माइंस में शुरू होंगे साइलो
Latest News

छाल और बरौद कोल माइंस में शुरू होंगे साइलो

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:04
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
dig034057 1 930x620 1
  • फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत हो रहा निर्माण, डिस्पैच की रफ्तार बढ़ाने पर काम

रायगढ़, 4 जनवरी। इस साल रायगढ़ के कोयला परिवहन क्षेत्र में एसईसीएल एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। डिस्पैच को रफ्तार देने के लिए साइलो का निर्माण किया जाएगा। दीपका व कुसमुंडा के अलावा बरौद और छाल में इसकी शुरुआत हो जाएगी।कोयला मंत्रालय ने फस्र्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत पर्यावरण हितैषी परियोजनाओं की शुरुआत की है। रोड के जरिए कोयले का परिवहन कम करने के लिए रेल लाइन बिछाई जा रही है। वहीं मैन्युअली लोडर मशीन से कोयला लोड करने के बजाय साइलो का निर्माण किया जा रहा है। रायगढ़ के बरौद और छाल में इस साल शुभारंभ हो जाएगा। कोयला उद्योग में सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए एसईसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों में इस वर्ष और बल मिलेगा और कंपनी द्वारा इस वर्ष 4 एफएमसी परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।एसईसीएल के दीपका क्षेत्र में दीपका साइलो, रायगढ़ क्षेत्र में छाल एवं बरौद सीएचपी तथा कुसमुंडा क्षेत्र में कुसमुंडा सेंट्रल इन-पिट कन्वेयर की शुरुआत की जाएगी। लगभग 1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनी इन परियोजनाओं की मदद से प्रति वर्ष कुल 40 मिलियन टन से अधिक कोयला प्रेषण करने में मदद मिलेगी। दीपका साइलो (दीपका क्षेत्र) की क्षमता 25 एमटी और लागत 211 करोड़ है। यहां 3000 टन क्षमता के दो आरसीसी साइलो, 20000 टन क्षमता का एक आरसीसी बंकर, 4500-8500 टन प्रति घंटा क्षमता का रैपिड लोडिंग सिस्टम होगा। वहीं छाल सीएचपी में क्षमता 6 एमटी और लागत 173 करोड़ है। छाल में 3000 टन क्षमता का एक आरसीसी साइलो, 10000 टन क्षमता का एक आरसीसी बंकर और 4500-8500 टन प्रति घंटा क्षमता का रैपिड लोडिंग सिस्टम होगा। जबकि बरौद में सीएचपी क्षमता 10 एमटी और लागत 216 करोड़ है।

IMG20231231133647


बरौद की क्षमता भी बढ़ेगी

फिलहाल एसईसीएल ने बरौद की क्षमता बढ़ाने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मांगी है। यह आवेदन लंबित है। छाल और बरौद में साइलो बन जाने से कोयले का डिस्पैच तेज हो जाएगा। इसके बाद रैक से 75 प्रश तक कोयला भेजा जा सकेगा। रोड परिवहन बेहद कम हो जाएगा। इससे प्रदूषण भी कम होने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article लापरवाही बरतने वाले फूड अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही, धान का उठाव गंभीरता से करने के निर्देश
Next Article आवक भरपूर लेकिन उठाव नहीं : संग्रहण केंद्रों में खरीदी नहीं होने किसानों की बढ़ी चिंता, खुले आसमान के निचे पड़ा है धान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोखामुड़ा में सरपंच -सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग! शासकीय पैसो का खूब बंदर बाट!
Latest News 16 October 2026
InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?