By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: लूटपाट की नियत से पेट्रोल पंप के आफिस में घुसकर पंप के संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला हमलावर 24 घंटे में गिरफ्तार…● घरघोड़ा थाना क्षेत्र के गोमती फ्यूल में देर रात घटी थी घटना…● पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर आरोपी आनन-फानन में खाली बैग को रूपयों से भरा समझ उठा ले गया.
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > लूटपाट की नियत से पेट्रोल पंप के आफिस में घुसकर पंप के संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला हमलावर 24 घंटे में गिरफ्तार…● घरघोड़ा थाना क्षेत्र के गोमती फ्यूल में देर रात घटी थी घटना…● पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर आरोपी आनन-फानन में खाली बैग को रूपयों से भरा समझ उठा ले गया.
Latest News

लूटपाट की नियत से पेट्रोल पंप के आफिस में घुसकर पंप के संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला हमलावर 24 घंटे में गिरफ्तार…● घरघोड़ा थाना क्षेत्र के गोमती फ्यूल में देर रात घटी थी घटना…● पेट्रोल पंप संचालक पर हमला कर आरोपी आनन-फानन में खाली बैग को रूपयों से भरा समझ उठा ले गया.

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:09
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1000908573
SHARE
1000908573

28-29 फरवरी रात थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत गोमती फ्यूल (पेट्रोल पंप) के ऑफिस में घुसकर रूपयों की लूटपाट करने की नीयत से एक युवक द्वारा पेट्रोल पंप के मालिक पर धारदार हथियार से हमला कर ऑफिस में रखें खाली बैग को रूपयों से भरा समझ कर लेकर फरार हो गया था । घरघोड़ा पुलिस सीसीटीवी की फुटेज और सक्रिय सूचनातंत्र पर आरोपी युवक की पहचान कर घटना के 24 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तड़ाके एसपी दिव्यांग पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटना की संपूर्ण जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज देखे और जांच में लगी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। घटना को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी राज कुमार यादव ने बताया कि दिनांक 28.02.2024 के रात्रि लगभग 8.00 बजे पेट्रोल पंप का संचालक खीरूराम राय 02 टेंकर डीजल लेकर आया। टेंकर को पेट्रोल पंप में खडी करा कर खीरूराम राय आफिस के कम्प्युटर में काम कर रहे थे। पेट्रोल पंप बंद करने के बाद आफिस में सोने के लिये राज कुमार और उमेश राम यादव आफिस में जमीन में बिस्तर बिछाकर लेटे हुए थे कि रात करीबन 12.30 बजे एक युवक आफिस के अंदर घुसा जिसे देखकर पंप संचालक खीरूराम तुम कहां अंदर जा रहे हो कहने पर युवक बिस्तर में रखा काला रंग का बैग को उठाकर भागने लगा और पकड़े जाने के डर से खीरूराम पर पास रखे धारदार वस्तु (चाकू) से हमला किया, खीरूराम राय के पेट में चोटआई है । वहां मौजूद राजकुमार और उमेश यादव कुछ समझ पाते इतनी में अज्ञात युवक वहां से बैग लेकर भाग निकला था । घायल खीरूराम का शासकीय अस्पताल घरघोडा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रायगढ रिफर कर भर्ती कराया गया है । मामले में थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी पर हत्या का प्रयास और लूटपाट की धाराओं में सुसंगत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई ।

IMG 20240229 2012552 1024x768 1

विवेचना दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पंप एवं आसपास के CCTV कैमरा को चेककर फुटेच खंगालते हुये लोगों को फुटेज दिखाकर अज्ञात आरोपी के पतासाजी किया गया जिस पर संदेही के घरघोडा का अस्मित नाग उर्फ बोबी का होना पता चला, तत्काल संदेही की पतसाजी कर हिरासत में लिया गया जिसने लूटपाट के उद्देश्य से घटना को अंजाम देना बताया । आरोपी अस्मित नाग उर्फ बोबी पिता प्रकाश नाग उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 03 घरघोडा से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तत्काल पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा और उनके टीम में उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा, आरक्षक प्रहलाद भगत, उधो पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक विकास प्रधान और रविन्द्र गुप्ता की भूमिका रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article IMG 20240229 WA0034 संविदा नियुक्ति में बड़ा बदलाव ! विभागीय जांच या मुकदमा चलने पर नहीं माने जाएंगे पात्र
Next Article mahadev app 01 1024x576 1 महादेव सट्टा एप का मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा भोपाल से गिरफ्तार, रायपुर ईडी को आज किया जाएगा सुपुर्द…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कापू के गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट: कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर हुए फरार!
Latest News 28 April 2026
जनजागरुकता रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्रमाता दर्जा देने की मांग कापू तहसील कार्यालय पहुंच शौपा गया ज्ञापन!
Latest News 27 April 2026
धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी : ₹1.50 लाख के माल और नगदी पर हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
Latest News 27 April 2026
धरमजयगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती, 4 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू!
Latest News 26 April 2026
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
Latest News 26 April 2026
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?