By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप, लोटस ऐप के नाम से हो रहा था संचालित गिरोह के सदस्य भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों से कर रहे थे लोटस सट्टा ऐप में पैसे का अवैध लेन देन…..
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप, लोटस ऐप के नाम से हो रहा था संचालित गिरोह के सदस्य भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों से कर रहे थे लोटस सट्टा ऐप में पैसे का अवैध लेन देन…..
Latest News

प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप, लोटस ऐप के नाम से हो रहा था संचालित गिरोह के सदस्य भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों से कर रहे थे लोटस सट्टा ऐप में पैसे का अवैध लेन देन…..

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:09
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
1001234897
SHARE
1001234897

● शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों के खुलवाये जा रहे थे बैंक खाते, जांच में महादेव सट्टा ऐप से तार जुड़ने का खुलासा….

● गिरोह के सदस्यों को प्रत्येक बैंक खाता में मिलता था कमीशन, खाता खुलते ही अकाउंट होल्डर का ले लिया जाता था बैंक पासबुक, चेक और एटीएम…

● गिरोह के दो आरोपी समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार…..

● बैंक खातों में लाखों रूपये ट्रांजेक्शन की मिली है जानकारी, एसपी रायगढ़ की मॉनिटरिंग पर की जा रही पूरे मामले की बारीकी से जांच….

● जाँच में और भी अवैध खाते खुलवाने वाले आ सकते हैं पुलिस की चपेट में……

24 जून, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप एवं लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे खुलवाये गये खाता धारकों के खाता किट की जप्ती कर आगे की जांच की जा रही है । गिरफ्तार 04 आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

क्या है मामला– थाना जूटमिल अंतर्गत सराईभद्दर रायगढ निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 माह पूर्व उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया था । जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे । इसी दौरान इसे जानकारी मिली कि अरूण रात्रे द्वारा सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है । जब इसने अरूण से पूछताछ किया तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना उचित समझा । मामला एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा दिनांक 22/06/2024 को अपराध क्रमांक 286/2024 धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया ।

स्कैम गिरोह के ठगी का तारीका आरोपी सुनील साहूनिवासी लीमगांव थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की अवेज में 15000 से 20000 देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाये । सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12- 15000 रूपये कमीशन दिया, इसबे बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये |

अकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है । पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं थाना जूटमिल को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं । आरोपियों ने कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताएं है । आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट वजह सबूत बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । मामले की तफ़तीश और भी गहनता से की जा रही है ताकि इस प्रकार के फ़र्ज़ी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर उक्त अकाउंट ओपनिंग स्कैम के खुलासे में सिटी एसपी आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, टीआई जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज तथा साइबर सेल एवं थाना जूटमिल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) सुनील साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लीमगांव पोस्ट खोखसीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
(2) अरुण रात्रे पिता राम प्रसाद रात्रे उम्र 24 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक वार्ड क्रमांक 33 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ स्थाई पता ग्राम छिंद थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
(3) दिनेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 36 साल निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा हाल मुकाम बोईरदादर थाना चक्रधरनगर
(4) दीपक गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोंदा पोस्ट छिछोरे उमरिया थाना पुसौर जिला रायगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001234806 पूर्व सांसद कमला पाटले सहित ससुरालियों पर छोटी बहू मंजूषा पाटले ने लगाए कई सनसनीखेज आरोप
Next Article राधेश्याम राठिया ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली सदस्यता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026
कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Latest News 9 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?