By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कोयला घोटाला: कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल, हेमंत और चंद्रप्रकाश जायसवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कोयला घोटाला: कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल, हेमंत और चंद्रप्रकाश जायसवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड…
Latest News

कोयला घोटाला: कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल, हेमंत और चंद्रप्रकाश जायसवाल की बढ़ी पुलिस रिमांड…

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:09
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1001246675
SHARE
1001246675

रायपुर. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में ACB/EOW की विशेष कोर्ट ने निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया है. मामले में गिरफ्तार आरोपी हेमंत और चंद्रप्रकाश जायसवाल की पुलिस रिमांड 01 जुलाई तक बढ़ा दी है.

बता दें, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 570 करोड़ कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत ने केस डायरी अवलोकन से 25 रुपए लेवी का लाभ लेने की आशंका और जमानत का लाभ देने पर केस की जांच प्रभावित करने की आशंका के चलते कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. इसके बाद अब सौम्या चौरसिया को जेल जाना पड़ेगा.

जानिए क्या है कोल घोटाला मामला
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में 570 करोड़ रुपये की अवैध कोल लेवी वसूली का खुलासा हुआ था. ईडी का दावा है कि खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को आदेश जारी कर कोल परिवहन में ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन कर दिया था, जिससे व्यापारियों से वसूली की जा सके. वहीं इस घोटाले का मास्टरमाइंड कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया है, जिसपर ED के अनुसार निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया का हाथ था.

ईडी के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी ने 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम वसूलने के लिए एक सिंडिकेट बनाया था. व्यापारियों से अवैध रकम वसूलने के बाद ही उन्हें खनिज विभाग से पीट पास और परिवहन पास जारी किए जाते थे.

इस मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में सौम्या चौरसिया के अलावा सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, IAS समीर बिश्नोई, IAS रानू साहू सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001244248 रायगढ़ लोकसभा का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता —— राधेश्याम राठिया, केंद्रीय रेल मंत्री से मिल नए रेल परियोजना सहित निर्माण कार्य जल्द करवाए जाने को लेकर सौंपा पत्र
Next Article 1001246694 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन स‌ट्टा एप चलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 37 चेकबुक, 72 एटीएम कार्ड और 21 मोबाइल जब्त, 85 खातों से था लेन-देन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?