By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: एक महीने में उठाना है पूरा धान, हाईकोर्ट का आदेश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > एक महीने में उठाना है पूरा धान, हाईकोर्ट का आदेश
Latest News

एक महीने में उठाना है पूरा धान, हाईकोर्ट का आदेश

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1000970642
SHARE
1000970642

समिति प्रबंधकों ने लगाई थी याचिका, 28 फरवरी तक होना था पूरा उठाव

रायगढ़, 24 मार्च। धान खरीदी के बाद उठाव नहीं होने से समिति प्रबंधक फंस गए हैं। एक ओर बारिश ने धान खराब कर दिया और अब तेज धूप के कारण सूखत का खतरा है। ऐसे में अलग-अलग जिलों के समिति प्रबंधकों ने धान का जल्द उठाव कराने के लिए याचिका लगाई थी। कोर्ट ने मार्कफेड को 30 दिन के अंदर धान का उठाव करने का आदेश दिया है। समिति प्रबंधकों ने याचिका में कहा था कि धान खरीदी के पूर्व मार्कफेड, अपेक्स बैंक और समिति के बीच एग्रीमेंट होता है। इसमें धान का उठाव खरीदी के 72 घंटे के अंदर करने का प्रावधान होता है। केंद्रों में संपूर्ण धान का उठाव 28 फरवरी 2024 तक किया जाना थालेकिन अब भी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हो सका है। इस वजह से अब सूखत बढ़ रहा है। प्रबंधकों की ओर से कहा गया कि सरकार एक प्रश तक सूखत को स्वीकार करती है लेकिन इस बार कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। धान के वजन में जो भी कमी आएगी, उसकी भरपाई समिति को करनी पड़ेगी। जबकि धान उठाव का जिम्मा मार्कफेड का है। इस पर अदालत ने कहा कि आदेश के 30 दिनों के अंदर धान का उठाव करना सुनिश्चित किया जाए। प्रबंधकों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर भी निराकरण करने का आदेश दिया गया है।

सवा दो लाख क्विंटल शेष

रायगढ़ जिले में 53,91,451 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी जिसमें से 51,73,713 क्विंटल मिलरों को जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों में अब भी 2,17,738 क्विंटल धान शेष है। दरअसल नागरिक आपूर्ति निगम का कोटा पूरा हो चुका है। अतिरिक्त आवंटन मिलने पर ही डीओ जारी होगा। इधर चावल जमा होने में देरी के कारण राइस मिलर परेशान हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000970511 सड़कों के पूरा होने की बढ़ती रहेगी मियाद
Next Article होलिका दहन की तैयारियों हुई पूर्ण ,विधि विधान से पूजा पाठ कर रात्रि मूहर्त 10.27 के बाद किया जाएगा दहन

Latest News

धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026
राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
Latest News 24 April 2026
धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?