By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सड़कों के पूरा होने की बढ़ती रहेगी मियाद
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सड़कों के पूरा होने की बढ़ती रहेगी मियाद
Latest News

सड़कों के पूरा होने की बढ़ती रहेगी मियाद

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1000970511
SHARE
1000970511

नई सरकार ने भी नहीं लिया कोई ठोस निर्णय, 3 महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण लचर

रायगढ़, 23 मार्च। सूबे में सरकार तो बदल गई लेकिन सलीका नहीं बदला है। रायगढ़ जिले में सड़कों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण की गति धीमी है। रोड खराब होने के कारण जाम और दुर्घटनाएं आए दिन हो रही हैं। बिजली सबको चाहिए, इसके लिए कोयला जरूरी है, पावर प्लांटों को कोयला मिलना चाहिए लेकिन इसके बदले में जो लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं, उनकी चिंता किसी को नहीं है। तमनार और घरघोड़ा क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल हो चुका है। पूर्व सरकार ने एनजीटी के आदेश के बाद तीन सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी थी। लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर बहुत अच्छी स्थिति नहीं है।

रायगढ़ से घरघोड़ा-धरमजयगढ़, पूंजीपथरा से तमनार और घरघोड़ा से जामपाली रोड का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोग बहुत मुश्किल में हैं। 2021-22 में काम शुरू होने के बाद ठेकेदारों ने धीमी गति से काम किया। नई सरकार ने समीक्षा के बाद दो सड़कों का एग्रीमेंट निरस्त करने की चेतावनी दी लेकिन फिर से ठेकेदारों को मौका दिया है। घरघोड़ा-जामपाली 19 किमी रोड है। इस रोड के लिए एसईसीएल ने 42 करोड़ रुपए दिए थे। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी किया था जिसमें राहुल कंस्ट्रक्शन ने करीब 13 प्रश कम दर पर 36.44 करोड़ में ठेका हासिल किया था। लेकिन ठेकेदार के काम की रफ्तार बेहद धीमी है।

पूंजीपथरा-तमनार- मिलूपारा 26 किमी रोड के लिए 62 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। इसका ठेका शांति इंजीकॉन कोरबा को दिया गया था। लेकिन ठेका कंपनी ने तेजी से काम ही नहीं किया। तीसरी सड़क का काम तो बीबी वर्मा कोरबा को मिला है। 90.12  करोड़ की स्वीकृति मिली थी लेकिन ठेकेदार ने करीब 13 प्रश बिलो में 78.58 करोड़ में ठेका लिया है। इस रोड का काम भी बहुत धीमा है।पूंजीपथरा-तमनार- मिलूपारा 26 किमी रोड के लिए 62 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। इसका ठेका शांति इंजीकॉन कोरबा को दिया गया था। लेकिन ठेका कंपनी ने तेजी से काम ही नहीं किया। तीसरी सड़क का काम तो बीबी वर्मा कोरबा को मिला है। 90.12  करोड़ की स्वीकृति मिली थी लेकिन ठेकेदार ने करीब 13 प्रश बिलो में 78.58 करोड़ में ठेका लिया है। इस रोड का काम भी बहुत धीमा है।

गुणवत्ता का नहीं रख रहे ध्यान

इन तीनों सड़कों पर कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियां दौड़ेंगी। इस हिसाब से निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ठेकेदार ने बिलो में ठेका लेकर पेटी में काम दे दिया है। मटेरियल की भी किल्लत है। इसलिए जैसे-तैसे काम हो रहा है। मजे की बात यह है कि इस पर कोई नेता कुछ नहीं कहना चाहता। कोई उच्चाधिकारी भी रोड का निरीक्षण नहीं करने जाता।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000969245 रायपुर में पकड़ाया पहला IPL सट्टा, 2 बुकी गिरफ्तार
Next Article 1000970642 एक महीने में उठाना है पूरा धान, हाईकोर्ट का आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Latest News 11 December 2025
जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Latest News 11 December 2025
एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Latest News 9 December 2025
पुरुँगा कोल ब्लॉक जन सुनवाई तिथि का कभी भी हो सकता है ऐलान,जनवरी मे होने की बन सकती है संभावना ।पुरुँगा के ग्रामीणों की एकजुटता अडानी के लिए बनी सिरदर्द??
Latest News 9 December 2025
जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव के जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विशेष मिलन समारोह! जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशु शशि ने केक कटवा कर खलबोरा में किया भव्य वन भोज का आयोजन!
Latest News 7 December 2025
खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Latest News 6 December 2025
ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Latest News 6 December 2025

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?